---विज्ञापन---
‘मैं दोस्ती…’ कंगना रनौत के संग ‘सस्ती कॉपी’ विवाद पर सालों बाद तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी बोलीं- ‘उनसे कभी कोई…’

Taapsee Pannu on Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अस्सी' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी ये फिल्म इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसे में इसी बीच तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ कुछ साल पहले हुए 'सस्ती कॉपी' वाले विवाद पर अब जा कर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

मालूम हो कि कुछ साल पहले कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच एक विवाद हुआ था, जिसमें कंगना की बहन रंगोली ने तापसी को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहा था. हालांकि, अब अपने पुराने विवाद पर बात करते हुए तापसी ने कंगना के साथ अनबन की खबरों को खारिज कर दिया है.

शुभंकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में तापसी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैंने कभी लड़ाई की भी है या नहीं. मेरा मानना है कि लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं, लेकिन मैं कभी किसी से भिड़ी ही नहीं.'

तापसी ने शुभंकर मिश्रा से पूछते हुए कहा, 'आप ही बताइए, क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक भी बात कही है? उनकी बहन ने मुझे 'सस्ती कॉपी' कहा था. उन्होंने इसलिए ये कहा होगा कि मैं उनके जितना पैसा नहीं कमाती, इसलिए मैं सस्ती हूं. अगर वह इतनी शानदार एक्ट्रेस हैं, तो मुझे उनकी कॉपी कहे जाने से कोई आपत्ति नहीं है.

तापसी ने आगे कहा, 'मेरा कोई भी बयान निकाल लीजिए, मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा है.' तापसी ने आगे कहा कि उनकी कथित लड़ाई से किसी न किसी को फायदा जरूर हुआ होगा.

तापसी ने कहा, 'मुझे उनके बारे में तो नहीं पता, लेकिन किसी न किसी तरह से किसी न किसी को तो फायदा हुआ ही होगा. मेरी तरफ से तो कभी कोई लड़ाई नहीं हुई.

तापसी ने आगे ये भी कहा कि वो उन दोनों के बीच की दुश्मनी भुलाकर दोस्ती करने को तैयार हैं. तापसी ने आगे कहा, 'मैं तो उनसे दोस्त करने के लिए भी तैयार हूं.'