---विज्ञापन---
यश की Toxic को रिलीज से पहले लगा 440 वॉट का झटका, LEAK हो गई पूरी कहानी

Toxic Story Plot Leaked: सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है. फिल्म के टीजर ने पहले ही लोगों के बीच मूवी को लेकर एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही मूवी को 440 वॉट का झटका लग गया है.

दरअसल, UAE डिस्ट्रीब्यूशन फोर्स फिल्म ने अपनी वेबसाइट पर एक कहानी लिस्ट की है, जिसमें फिल्म 'टॉक्सिक' के प्लॉट के बारे में काफी कुछ पता चलता है, जिसमें बताया गया है कि 'टॉक्सिक' की कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच में है.

वेबसाइट पर दिए गए फिल्म के सारांश में लिखा गया है कि 'मूवी में साल 1940 के दशक से लेकर 1970 के दशक तक के दौरान गोवा के एक गैंगस्टर की कहानी है. 'टॉक्सिक' एक ब्रुटल एक्शन थ्रिलर है, जो स्वर्ग के नीचे पनप रहे भ्रष्टाचार की गहराई को दिखाती है.

वेबसाइट पर बताया गया है कि 'टॉक्सिक' में कोलोनियल पीरियड के दौरान बढ़ते अपराध गिरोहों के बीच एक गैंगस्टर खून की नदिया पार कर, डर और धोखे के जरिए अपना एक बड़ा साम्राज्य खड़ा करता है.

वेबसाइट पर लिखा हुआ है कि 'टॉक्सिक' की कहानी का बाकी का हिस्सा भी यही कहानी है. यूएई में फिल्म को 18+ TBC रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि ये मूवी 18+ के लोगों के लिए है.

बता दें कि यश की 'टॉक्सिक' का डायरेक्शन गीतु मोहनदास ने किया है. केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.

टॉक्सिक में यश के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में हैं. यश के जन्मदिन वाले दिन, 8 जनवरी को, फिल्म का एक और टीजर रिलीज कर दिया गया.