---विज्ञापन---

Sunny Deol-Aamir Khan की ‘लाहौर 1947’ का बदला गया नाम, जानें अब किस टाइटल से रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे. इस वॉर ड्रामा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया. फिल्म का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था. वहीं, अब सनी देओल एक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म से धमाल मचाने को तैयार है. इस फिल्म का पहले लाहौर 1947 बताया जा रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने इसका टाइटल बदल दिया है. तो चलिए जानते हैं कि अब इसका क्या नाम रखा जाएगा.

दरअसल, राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली लाहौर 1947 का नाम बदला जाएगा. इस फिल्म का टाइटल सिर्फ एक ही कारण से बदला जा रहा है. दरअसल, बीते काफी वक्त से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है. जिसके कारण लौहार नाम से किसी को परेशान न हो इसलिए मेकर्स ने इसका टाइटल बदलने का फैसला लिया है.

फिल्म के नाम को लेकर विक्की लालवानी की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर 1947 का नाम बदलकर अब बटवारा 1947 कर दिया गया है. इसके बाद फिल्म में भारत-पाकिस्तान के हुए बंटवारे से जुड़ी कहानी और भावनाओं को दिखाया जाएगा.

बीते दिनों सनी देओल ने फिल्म लौहार 1947 को लेकर बात की थी और बताया था कि इसके टाइटल का आइडिया कैसे आया था. उन्होंने कहा था, " यह एक ऐसा विषय था जिसपर राजकुमार संतोषी और मैं सालों से बात कर रहे थे. हम इसे करने की कोशिश करते रहे." जाहिर है, गदर के बाद यह पॉसिबल हो गया. आमिर मेरे पास आए और कहा कि वह यह प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं. बाद में सभी ने हां कह दी.

फिल्म की कहानी को लेकर भी सनी देओल ने बात की थी. उन्होंने कहा, " यह विषय बहुत इमोशनल कर देने वाला है. राजकुमार संतोषी और मैंने तीन इंटेंस फिल्में साथ में की हैं. लाहौर 1947 में किरदारों में गहराई है. उम्मीद है कि हम इसे जल्द से जल्द रिलीज करने की कोशिश करेंगे. "

बंटवारा 1947 को लेकर बात करें तो यह असगर वजाहत के फेमस प्ले, "जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नी" से लिया गया है. फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी है. कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द गिर्द घूमेगी. जो लखनऊ से लाहौर आते हैं और उन्हें एक हिंदू परिवार का खाली घर दिया जाता है. लेकिन चीजें तब बदल जाती हैं जब पता चलता है कि हिंदू परिवार अभी भी वहां रह रहा है.

फिल्म के कलाकारों को लेकर बात करें तो आमिर खान प्रोडक्शन में बनने वाली इस मूवी में आमिर खान के साथ सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म 2026 में 13 अगस्त को रिलीज होगी.

First published on: Mar 09, 2026 11:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.