Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

गोविंदा को एक और मौका देने को राजी सुनीता आहूजा ने रख दी ये शर्त, बोलीं- ‘वो मेरा बचपन का…’

Govinda Sunita Ahuja Relationship: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अफेयर के आरोप, तलाक की अफवाहें और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच अब सुनीता आहूजा ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है.

हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में सुनीता ने न सिर्फ इन तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की, बल्कि ये भी साफ किया कि वो किन शर्तों पर गोविंदा को माफ कर सकती हैं. सुनीता ने अपने घर पर कुछ पत्रकारों को बुलाकर एक क्यू एंड ए सेशन किया.

जब उनसे पूछा गया, कि क्या गोविंदा उनकी माफ करने वाली लिस्ट में हैं, तो उन्होंने इमोशनल होकर कहा, 'आप कभी नहीं जानते... वो मेरा बचपन का प्यार है.' हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रख दी सुनीता के मुताबिक, अगर गोविंदा खुद को सुधार लें, और परिवार के हिसाब से रहना शुरू करें, तो वो उन्हें माफ कर सकती हैं.

उन्होंने साफ कहा कि वो अब किसी तरह की नेगेटिव खबरें और विवाद नहीं सुनना चाहतीं. व्लॉग में सुनीता ने मेनोपॉज के दौर से गुजरने की बात भी शेयर की और बताया, कि इस समय मुझे पति और बच्चों के सपोर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत है. उन्होंने कहा, 'इस वक्त में इतना सब झेलना आसान नहीं होता. मन में उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं. हमें प्यार चाहिए, स्ट्रेस नहीं.'

गोविंदा के व्यवहार पर बात करते हुए, सुनीता ने कहा, कि पहले उनकी सास का उन पर काफी असर था, और वो उनसे डरते भी थे, लेकिन सास के निधन के बाद वो ज्यादा फ्री हो गए हैं. सुनीता ने साफ शब्दों में कहा, 'इसकी संगत खराब है.' उनका मानना है, कि जब तक वो खुद गोविंदा को मैनेज करती थीं, तब तक सब ठीक था, लेकिन नए मैनेजर उनकी स्टारडम की सच्चाई नहीं समझ पा रहे.

इससे पहले गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में पत्नी सुनीता के लगाए गए आरोपों पर पहली बार रिएक्ट करते हुए, खुद को साजिश का शिकार बताया था. वहीं, सुनीता के इस ताजा बयान ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को चर्चा में ला दिया है.

बता दें, कि गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी, और उनके दो बच्चे हैं, बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा. भले ही दोनों ने पहले तलाक की अफवाहों को खारिज किया हो, लेकिन सुनीता के हालिया खुलासों ने ये साफ कर दिया है, कि उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, और अब गेंद गोविंदा के पाले में है.

First published on: Feb 18, 2026 12:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.