---विज्ञापन---

एसएस राजामौली ने देख डाली The Bluff, देसी गर्ल की एक्टिंग खुला रह गया मुंह; तरीफ में कह दी ये बात

SS Rajamouli Praised Priyanka Chopra in The Bluff: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ'' को लेकर सुर्खियों में छाय हुई हैं. इस एक्शन फिल्म में उनके काम की फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने ही खूब तारीफ की हैं. अब फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने भी 'द ब्लफ' देख ली है. जिसके बाद वो प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग के फैन हो गए हैं.

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'द ब्लफ' देखने के बाद एसएस राजामौली खुद देसी गर्ल की तारीफ करने से रोक नहीं पाए. राजामौली ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रियंका के काम की तारीफ की.

एसएस राजामौली ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं जो एक पल में बेहद इमोशनल और अगले ही पल बहुत स्ट्रॉन्ग दिख सकती हैं. 'द ब्लफ' उनके टैलेंट का एक और प्रमाण है, जिसमें कई शानदार स्टंट भी हैं.'

एसएस राजामौली ने आगे लिखा, 'मुझे फिल्म की सेटिंग और स्पीड बहुत पसंद आई. पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई...' प्रियंका अगली फिल्म 'वाराणसी' एसएस राजामौली के साथ है.

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' में प्रियंका के साथ महेश बाबू की जोड़ी जमने वाली है. महेश बाबू ने भी फिल्म 'द ब्लफ' में प्रियंका की एक्टिंग की जमकर तारीफ की.

महेश बाबू ने अपने एक्स हैंडल पर प्रियंका के लिए एक स्पेशल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रियंका अभी भी अपने बेस्ट वर्जन में हैं. प्रियंका दमदार एक्टिंग से हर कसौटी पर खरी उतरती हैं.

हाल ही में, प्रियंका ने वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में अपने किरदार और फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट का मकसद समुद्री डाकुओं के पॉपुलर कहानी से अलग है.

First published on: Mar 03, 2026 11:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.