---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर गर्दा उड़ा रही अंधविश्वास पर बनी ये सस्पेंस थ्रिलर, क्लाइमैक्स के आखिरी 15 मिनट उड़ा देंगे होश
OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं. इनमें से कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो सिनेमाघरों के साथ-साथ OTT पर भी दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. 'धुरंधर' से लेकर 'पेद्दी' तक कई फिल्मों को OTT पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है. आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों जियोहॉटस्टार पर खूब पसंद की जा रही है.
सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर है ये फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. इसका क्लाइमैक्स बेहद दमदार है और कहानी अंधविश्वास के विषय पर आधारित है. यही नहीं, फिल्म को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है।.आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.
ईशा फिल्म में नजर आए ये कलाकार
हम बात कर रहे हैं तेलुगु फिल्म 'ईशा' की, जिसका निर्देशन श्रीनिवास मन्ने ने किया है. फिल्म में त्रिगुण, हेबाह पटेल, अखिल राज, सिरी हनमंथ, बबलू पृथ्वीराज और मिमे मधु मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है.
क्या है ईशा की कहानी?
फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. इनमें से एक लड़की बताती है कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी और तब से उसकी आत्मा भटक रही है. शुरुआत में कोई भी उसकी बातों पर विश्वास नहीं करता, लेकिन धीरे-धीरे हालात बदलने लगते हैं. इसी बीच एक अन्य लड़की की भी मौत हो जाती है. इसके बाद चारों दोस्त ढोंगी बाबाओं का पर्दाफाश करने का फैसला करते हैं. फिल्म के अंतिम 15 मिनट जबरदस्त सस्पेंस से भरपूर हैं और इसका क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंका देता है.
ईशा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'ईशा' साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म करीब 3.25 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने दुनियाभर में लगभग 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.
IMDb पर मिली शानदार रेटिंग
मगर OTT पर रिलीज होने के बाद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. IMDb पर इसे 7.2 की रेटिंग मिली है. यह फिल्म जियोहॉटस्टार के साथ-साथ प्राइम वीडियो पर भी मौजूद है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.