---विज्ञापन---

‘I Love you so much…’ विजय देवरकोंडा से शादी के बाद ये किससे प्यार का इजहार करती दिखीं रश्मिका मंदाना

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna Express Her Love to Special One: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना शादी और हनीमून के बाद अब वापस अपने काम में जुट गईं हैं. रश्मिका शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच रश्मिका मंदाना का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. उनकी इस सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

रश्मिका की छोटी बहन का जन्मदिन

दरअसल, आज रश्मिका मंदाना की छोटी बहन सिमरन का जन्मदिन है, इस साल सिमरन अपना 13वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर रश्मिका ने अपनी बहन के लिए अपने प्यार इजहार किया और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की.

---Advertisement---

रश्मिका ने किया बर्थडे विश

रश्मिका ने सिमरन के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास सलाह दी है. इसके साथ ही ये भी बताया कि है कि वो उनसे कितना ज्यादा प्यार करती हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन की दो तस्वीरें शेयर की.

सिमरन की तस्वीर

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में सिमरन मोतियों की कढ़ाई वाली व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए ब्लू कलर के हार्ट-शेप के केक के साथ पोज दे रही हैं. वहीं, उनके बैकग्राउंड में एक रेनबॉउ बॉर्ट पर सिमरन का नाम लिखा हुआ है. दूसरी तस्वीर में सिमरन के चेहरे पर काफी सारा केक लगा हुआ है और वह मुस्कुरा रही हैं.

---Advertisement---

प्यार का इजहार करती दिखीं रश्मिका मंदाना

इन फोटोज के साथ रश्मिका ने अपनी बहन को प्यार भरी सलाह देते हुए कैप्शन में लिखा, 'माय डियर, तुम्हें 13वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! 13 साल की उम्र बहुत मजेदार होती है, इसलिए खूब मजे करो! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, स्वीटी!! ढेर सारा प्यार!' इसके साथ एक्ट्रेस ने कई सारे दिल वाले इमोजी भी बनाए.

16 साल छोटी है रश्मिका की बहन

बता दें कि रश्मिका ने 2025 में नोड मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें छुट्टियों के दिनों में रोना आता है. उनका एक बहन है जो उनसे 16 साल छोटी है. जब से उन्होंने काम करना शुरू किया है. वो अपनी बहन केसाथ समय बीताने के लिए तरह गईं हैं.

---Advertisement---
First published on: May 03, 2026 05:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.