Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

300 करोड़ की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद ‘कैट’ झोली में आई फिल्म!

---विज्ञापन---

साउथ सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मचअवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर सामने आई नई खबर है. सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि फिल्म में कैटरीना कैफ की एंट्री होने वाली है.

कैट की फिल्म में एंट्री!

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि कैटरीना कैफ जल्द ही 'स्पिरिट' से जुड़ सकती हैं. इसके बाद फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया, क्योंकि अगर ऐसा होता तो कैटरीना करीब 20 साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी करतीं. साथ ही मां बनने के बाद यह उनकी पहली फिल्म भी होती. लेकिन अब इन सभी दावों पर विराम लग गया है.

---Advertisement---

क्या है सच्चाई?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने साफ कहा है कि कैटरीना के 'स्पिरिट' का हिस्सा बनने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. सूत्र के अनुसार, कैटरीना के भविष्य के एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है. फिलहाल उन्होंने किसी नई फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया है.

इस फिल्म में आईं थीं नजर

कैटरीना के नाम की चर्चा इसलिए भी तेज हुई क्योंकि उन्होंने आखिरी बार 2005 में तेलुगु फिल्म 'अल्लारी पिडुगु' में काम किया था. इससे पहले वह 2004 की फिल्म 'मल्लिश्वरी' में भी नजर आई थीं. वहीं, बड़े पर्दे पर उन्हें आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था.

---Advertisement---

कब हुई थी कैट-विक्की की शादी?

अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो कैटरीना और विक्की कौशल ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी. दोनों की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

इस दिन किया था बेटे का वेलकम

इसके बाद 7 नवंबर 2025 को कैटरीना ने अपने पहले बेटे विहान कौशल को जन्म दिया. कपल ने अब तक बेटे का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है. हाल ही में 16 जुलाई को कैटरीना ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में बेटे विहान की हल्की-सी झलक भी देखने को मिली, जिसे देखकर फैंस ने उन्हें खूब प्यार और शुभकामनाएं दीं.

---Advertisement---

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

फिलहाल, इतना तय है कि 'स्पिरिट' में कैटरीना कैफ की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फैंस को फिल्म की स्टारकास्ट पर मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा.

First published on: Jul 26, 2026 05:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola