---विज्ञापन---
के. भाग्यराज के अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम थलपति विजय से लेकर रजनीकांत, फिल्ममेकर को दी अंतिम श्रद्धांजलि
K Bhagyaraj Funeral: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई कि दिग्गज फिल्ममेकर, एक्टर और राइटर के. भाग्यराज का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. तमिल सिनेमा के कई छोटे बड़े एक्टर्स के साथ मिलकर सालों तक हिट फिल्में देने वाले के. भाग्यराज ने 73 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. खबरों के अनुसार, के. भाग्यराज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. उनके अंतिम संस्कार पहले फैंस और फिल्मी सितारों के लिए शनिवार को चेन्नई में उनका अंतिम दर्शन रखा गया. जिसमें सीएम थलपति विजय से लेकर रजनीकांत तक ने फिल्ममेकर को अंतिम श्रद्धांजलि दी
अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम विजय से लेकर रजनीकांत
दिवंगत हुए दिग्गज फिल्ममेकर के. भाग्यराज को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कई साउथ फिल्म सेलेब्रिटी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर सी. जोसेफ विजय और सुपरस्टार रजनीकांत भी के. भाग्यराज को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
भाग्यराज के परिवार को सांत्वना
थलपति विजय और रजनीकांत के अलावा, के. भाग्यराज के अंतिम संस्कार में फिल्मी दुनिया के कई और सितारे, राजनीतिक नेता और फैंस भी पहुंचे. इस बीच थलपति विजय और रजनीकांत ने भाग्यराज के परिवार को सांत्वना देते हुए दिखाई दिए.
विजय-रजनीकांत ने भाग्यराज के परिवार से मुलाकात
के. भाग्यराज के अंतिम संस्कार से सामने आए वीडियो में मुख्यमंत्री विजय को भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज और उनके बेटे शांतनु भाग्यराज के प्रति संवेदना व्यक्त करते देखा गया. वीडियो में विजय भाग्यराज को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भी दिखाई दिए. वहीं, रजनीकांत ने भाग्यराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाकात की.
के. भाग्यराज का करियर
के. भाग्यराज ने अपने सालों के करियर में 25 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया और 75 से अधिक फिल्मों में एक्ट्रिंग की है. भाग्यराज के परिवार में उनकी पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज और उनके बच्चे, शांतनु भाग्यराज और बेटी सरन्या भाग्यराज हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.