Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 16 मिनट की ये धांसू क्राइम-थ्रिलर फिल्म, IMDB पर मिली है तगड़ी रेटिंग

---विज्ञापन---

क्या आप भी वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको सीट से बांधकर रखे. प्राइम वीडियो पर आजकल एक फिल्म खूब तहलका मचा रही है, जिसका रन टाइम 2 घंटे 16 मिनट है. कहानी है एक सीधे साधे कार मैकेनिक की जो अपनी बेटी की जान बचाने के लिए अचानक अंडरवर्ल्ड के खूंखार स्मगलर्स से भिड़ जाता है. पर ट्विस्ट तब आता है जब पुलिस को पता चलता है कि इस मैकेनिक का एक ऐसा खतरनाक अतीत है जिससे पूरे देश की सुरक्षा जुड़ी थी. क्या है उसका असली चेहरा? जानने के लिए यह थ्रिलर मिस मत कीजिए.

एक मैकेनिक की उलझी हुई जिंदगी

फिल्म की शुरुआत होती है शक्तिवेल नाम के एक सीधे साधे कार मैकेनिक से. वह अपने मकान मालिक के गैराज में गाड़ियां ठीक करता है. लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब उसका सामना साल्ट राजू नाम के एक बड़े स्मगलर से होता है जो गैरकानूनी काम करता है. राजू अपनी गाड़ियां ठीक कराने इसी गैराज में आता है और यहीं से शक्तिवेल अनजाने में अपराध की दुनिया के रडार पर आ जाता है. प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही यह फिल्म 'लीडर' है.

---Advertisement---

पुलिस का जाल और अंडरवर्ल्ड का खतरा

इस स्मगलिंग रैकेट के पीछे एक पुलिस ऑफिसर लगी होती है. वह इस गैंग तक पहुंचने के लिए सीधे साधे मैकेनिक शक्तिवेल को मोहरा बनाती है. नतीजा यह होता है कि शक्तिवेल और उसकी मासूम बेटी अंडरवर्ल्ड के खतरनाक दलदल में फंस जाते हैं. गुंडों और पुलिस के बीच फंसी अपनी बेटी की जान बचाने के लिए शक्तिवेल किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है.

अतीत का गहरा राज

जब शक्तिवेल अपनी बेटी के लिए एक्शन मोड में आता है तब कहानी में सबसे बड़ा मोड़ आता है. पुलिस ऑफिसर इंदिरा को छानबीन में पता चलता है कि यह मामूली मैकेनिक असल में पोनमारन है जो कभी भारत के एक सीक्रेट मिशन का जांबाज लीडर हुआ करता था. इसी अतीत में उसकी लव स्टोरी भी छिपी है जहां उसे मीरा से प्यार हुआ था और उनकी एक बेटी हुई.

---Advertisement---

गद्दारी का आरोप और बदले की आग

देश के लिए लड़ने वाले पोनमारन पर अतीत में एक झूठा आरोप लगा था कि उसने स्टूडेंट्स को भागने में मदद की जिसके कारण उसे 6 साल जेल में बिताने पड़े. जेल से छूटने के बाद ही वह पहचान छिपाकर मैकेनिक बना था. अब जब उसकी बेटी पर बात आई है तो वह अपने पुराने खतरनाक रूप में लौट आता है और स्मगलर राजू के पूरे नेटवर्क को तबाह करने की ठान लेता है.

क्यों देखें यह फिल्म

भले ही फिल्म की कहानी बाप बेटी के रिश्ते पर आधारित है और थोड़ी पुरानी लग सकती है लेकिन इसका स्क्रीनप्ले और फाइट सीक्वेंस कमाल के हैं. पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर सरवानन ने इस फिल्म से जबरदस्त कमबैक किया है. 2 घंटे 16 मिनट की इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन और इमोशन देखने को मिलेगा यही वजह है कि इसे अच्छी रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Jun 03, 2026 06:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola