---विज्ञापन---
हिंदी में देख डालें OTT पर मौजूद ये 5 धाकड़ साउथ सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में

South Best suspense thriller: साउथ में एक से बढ़कर एक शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये फिल्में हिंदी भाषा में मौजूद नहीं होती. इसलिए आज हम आपके लिए 5 ऐसी साउथ फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप हिंदी में घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

Anjaam Pathiraa- तेलुगु भाषा की इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म की कहानी अनवर नाम के अपराध शास्त्र के विशेषज्ञ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समय समय पर केरल पुलिस की मदद करता है. शहर में सीरियल किलिंग का सिलसिला शुरू होने पर अनवर को वक्त रहते हत्यारे को ढूढ़ने होगा ताकि हत्याओं का सिलसिला रोका जा सके. इसे आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

Forensic- साल 2020 में आई इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का क्लाइमेक्स आपका दिमाग हिला देगा. फिल्म में मानसिक रूप से बीमार हत्यारा अल्फोंस कुरियन, जब हत्या करने पर उतारू होता है तब एक मेडिको-लीगल सलाहकार, सैमुएल अपने फोरेंसिक कौशल से इस जघन्य हत्याओं की सच्चाई का पता लगाता है. इसे आप YouTube और Netflix पर देख सकते हैं.

Joseph- Prime Video पर मौजूद फिल्म ‘जोसेफ’ साल 2018 आई एक दमदार मलयालम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में एक रिटायर ऑफिसर एक रहस्यमई मामले की जांच करता है. आगे की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.

Mumbai Police- मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर ये एक शानदार मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में एसीपी एंटोनी मोसेस अपने दोस्त के हत्यारे का पता लगाने की कोशिश करता है, लेकिन एक दुर्घटना होती है और वह सब कुछ भूल जाता है. इसके बाद की कहानी आपका माथा घुमा देगी. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

Cold Case- ये एक सुपरनैचरल हॉरर क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की पूरी कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक खोपड़ी मिलने पर एसीपी सत्यजीत को पीड़ित की पहचान करने और हत्यारे को खोजने का काम सौंपा जाता है. उसी दौरान, एक आत्मा एक पत्रकार को परेशान करती है और वह उसकी जांच करती है. इसकी कहानी आप Prime Video पर देख सकते हैं.