---विज्ञापन---
Sony LIV पर मौजूद है 2 घंटे 20 मिनट की तगड़ी क्राइम थ्रिलर, क्लाइमैक्स पर नहीं होगा यकीन

Sony LIV Intense Crime Thriller: अगर आपको भी 'क्रिमिनल जस्टिस', 'जॉली एलएलबी', '375' और 'जय भीम' जैसी कोर्टरूम वाली थ्रिलर ड्रामा फिल्में पसंद हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन मूवी है, जिसकी कहानी आपको आखिर तक खुद से बांध कर रखेगी. वहीं, फिल्म के क्लाइमैक्स में पर आपको यकीन ही नहीं होगा. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में सब कुछ बताते हैं.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसने कई अवॉर्ड जीते हैं और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है. इसके अलावा, फिल्म को IMDb पर भी तगड़ी रेटिंग मिली है.

अगर आपको रोमांच भरी थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो मूवी का क्लाइमैक्स आपको नेक्स्ट लेवल पर हिट करेगा. इस फिल्म में बड़ा मेल सुपरस्टार नहीं है, इसके बाद भी मूवी का कोर्टरूम ड्रामा बहुत ही जबरदस्त है.

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'गार्गी' (Gargi) है. इसमें एक्ट्रेस साईं पल्लवी लीड रोल में हैं, वहीं उनके साथ आर एस शिवाजी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, काली वेंकट और प्रजुना सारा अहम किरदार में हैं.

इस फिल्म की कहानी एक स्कूल टीचर गार्गी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रेप के आरोप में गिरफ्तार अपने पिता को बचाने के लिए हर संभव कानूनी लड़ाई करती है. इसके साथ ही, वह घर की जिम्मेदारियां संभालती है.

दरअस, होता कुछ ऐसा है कि गार्गी के बुजुर्ग पिता एक बिल्डिंग में चौकीदार का काम करते हैं, सब कुछ बढ़ियां चल रहा होता हैं. लेकिन फिर एक दिन उस बिल्डिंग में एक 9 साल की बच्ची का रेप होता जाता है.

इस अपराध में चार लोग आरोपी पाए जाते हैं, जिसमें एक गार्गी के पिता ब्रह्मानंदम भी होते है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपके होश पूरी तरह से उड़ा देगा. 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.1 की रेटिंग मिली है.