Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

‘कभी-कभी गुस्से में…’, जब पिता की बीमारी पर Sidharth Malhotra ने की थी खुलकर बात, मां से हो गए थे नाराज

Sidharth Malhotra on Father Sunil Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर में इस समय मातम पसरा हुआ है. दरअसल, बीते 14 फरवरी 2026 को सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता सुनील मल्होत्रा ​​का निधन हो गया है. एक्टर ने दिल्ली में परिवार के करीबी सदस्यों के बीच अपने पिता का अंतिम संस्कार किया. ये दुखद खबर खुद सिद्धार्थ ने अपने फैंस के साथ बांटी. उन्होंने अपने पापा के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया. चलिए जानते हैं कि सिद्धार्थ अपने पापा के साथ किस तरह का बॉन्ड शेयर करते थे.

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि सिद्धार्थ और कियारा अंतिम संस्कार की रस्में पूरी हो जाने के बाद भी कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगे. सिद्धार्थ ने कई बार कहा है कि उनके जीवन में उनके पापा सुनील मल्होत्रा का बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा है.

सिद्धार्थ ने पिछले साल मार्च में लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में अपने पापा की बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी. सिद्धार्थ ने बताया था कि उनके पापा सुनील मल्होत्रा ​​कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और इस दौरान मां रिम्मा मल्होत्रा ​​ने बहुत बलिदान दिया है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था कि 'मेरे पापा कुछ समय से ठीक नहीं हैं, और कभी-कभी डर या गुस्से में आकर मैं अपनी मां पर थोड़ा ज्यादा सख्त हो जाता हूं क्योंकि वो ही उनकी दवाइयों का ख्याल रखती है.'

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था कि 'मेरे पिता की तबीयत ठीक नहीं है, और इसी दौरान मुझे एहसास हुआ... हम एक सुबह दिल्ली में कॉफी और चाय पी रहे थे, और तभी उन्होंने करीब 20 साल पहले की बातें शुरू कीं. उन्होंने बताया कि उन्हें किन-किन चीजों का सामना करना पड़ा था.'

सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मम्मी उन लोगों से उनके पापा की तबीयत के बारे में छिपाती थीं और नहीं बताती थीं कि उनके पिता किस दौर से गुजर रहे हैं. इस वजह से कई बार वो अपनी मां से नाराज भी हुए. एक्टर ने कहा, 'उन्हें अफसोस है कि वो अपनी मां के बलिदान को कभी सही से सरहा नहीं पाए.'

सिद्धार्थ के पापा सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी के पूर्व कप्तान थे. सिद्धार्थ अक्सर अपने पापा के बारे में सम्मान और आदर से बात करते थे. एक बार तो उन्होंने अपने पापा को अपना 'फेवरेट हीरो' कहा था.

First published on: Feb 18, 2026 11:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.