---विज्ञापन---
‘मैं दो साल से…’ प्रेग्नेंसी की खबरों पर Sargun Mehta ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ‘ऐसा लगता…’

Sargun Mehta Breaks Silence on Pregnancy Rumors: टीवी की दुनिया के पावर कपल कहे जाने वाले रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में कई वेबसाइट पोर्टल्स ने दावा किया कि सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही कपल अपने पहले बच्चे का मम्मी-पापा बनने वाला है. अब इसी बीच अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर सरगुन मेहता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

सरगुन मेहता ने तेजी से फैल रही अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर ना सिर्फ रिएक्ट किया बल्कि इन सभी अफवाहों को सिरे खारिज कर दिया. साथ ही ऐसी अफवाहें फैलाने वाले लोगों की जमकर फटकार भी लगाई.

सरगुन ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज किया. इसके साथ ही सरगुन ने कड़े शब्दों में कहा कि पिछले दो साल से उनके प्रेग्रेंसी की झूठी खबरें फैलाई जा रही है.

सरगुन ने अपनी इस पोस्ट में कैप्शन में लिखा, 'आप लोगो को उस प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चला जिसके बारे में मुझे और रवि को पता ही नहीं है? कृपया चुप रहें. (इसके साथ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया).

वहीं, सरगुन ने अपने पोस्ट में इन अफवाहों को खारिज करते हुए लिखा, 'ऐसा लगता है कि खबरों को हमसे पहले ही हमारी 'पिछले दो सालों से चल रही प्रेग्नेंसी' के बारे में पता चल गया था.'

सरगुन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'उनके अनुसार, मैं प्रेग्नेंट थी. यह तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी है. शांत हो जाइए और बेसलेस खबरें फैलाना बंद कीजिए. खबर को छापने से पहले हमसे या हमारी टीम से यह पूछने में ज्यादा समय नहीं लगेगा कि यह खबर सही है या नहीं.'

वहीं, सरगुन ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'ये बच्चे कहां जा रहे हैं, और मैं कितनी जल्दी-जल्दी इन्हें जन्म दे रही हूं? क्या मुझे यही सवाल पूछना चाहिए, या फिर ये कि मैं दो साल से... या उससे भी ज़्यादा समय से प्रेग्नेंट हूं? क्या उन्हें मेरे डॉक्टरों के बारे में पता है? या फिर अब सैलून या कैफे जाना भी प्रेग्नेंसी माना जाएगा?'