---विज्ञापन---
‘पूरी तरह टूट गई..’नागा चैतन्य से डाइवोर्स के बाद सामंथा का प्यार से उठ गया था भरोसा, पति राज संग रिश्ते और दोस्ती पर बोलीं-‘एक बेहतर इंसान’

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल हुआ करते थे. एक वक्त के बाद दोनों का रिश्ता खराब हो गया और उनका तलाक हो गया. लेकिन नागा और सामंथा अब अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं. हालांकि हाल ही में सामंथा ने अपने दिल टूटने और नागा चैतन्य से अलग होने को लेकर खुलकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने अपने पति राज निदिमोरू संग दोस्ती और रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया है.

दरअसल, जब साल 2021 में सामंथा की शादी टूटी तो वह खुद भी टूट गई थीं. इस दौरान वह दोबारा किसी पर भी भरोसा नहीं कर पा रही थीं. वोग इंडिया से बातचीत करते हुए सामंथा ने शादी टूटने को लेकर कहा, " जब मैं अलग हुई, तो मैं पूरी तरह ससे टूट गई थी. मुझे नहीं लगता था कि कभी किसी पर भरोसा करना पॉसिबल हो पाएगा. शुक्र है मैं इतनी संवेदनशील थी कि उस तरह के प्यार और दोस्ती को स्वीकार कर सकी और मैं अपने रिश्ते की वजह से एक बेहतर इंसान बन गई हूं. राज जैसा इंसान होने की वजह से.

वहीं, राज से शादी के बाद सामंथा के चेहरे पर मानों हंसी वापस लौट आई हो और उनके दोस्तों ने भी इस चीज को नोटिस किया. सामंथा ने कहा, "एक दोस्त ने वॉइस मैसेज भेजकर कहा, "काफी समय के बाद ऐसा लग रहा है कि तुम्हें सांस लेने में तकलीफ नहीं हो रही है. उन्होंने इस बात को समझा और कहा, "मैं अब एक्टिंग नहीं कर रही हूं."

बता दें कि सामंथा और नागा चैतन्य की लव मैरिज साल 2017 में गोवा में हुई थी. लेकिन चार साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और तलाक ले लिया. इसके बाद 2024 में नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली.

इसी बीच एक्ट्रेस ने 'द फैमिली मैन सीजन 2' में साथ काम करने के बाद राज निदिमोरू के करीब आईं और 1 दिसंबर 2025 को दोनों ने ईशा फाउंडेशन के एक मंदिर में शादी कर ली.

काम को लेकर बात करें तो सामंथा जल्द ही मां इंटी बंगारम में नजर आएंगी, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.