---विज्ञापन---
सुबह-सुबह Salman Khan ने किया कुछ ऐसा… तस्वीरें देख हैरान रह गए फैंस, बोले- ’60 की उम्र में ऐसे…’

सलमान खान एक बार फिर अपने खास अंदाज से फैंस को सरप्राइज कर दिया है, इस बार उन्होंने फैंस को अपने 'सुख' से मिलवाया है, जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, और वो उनका खूब प्यार भी लुटा रहे हैं.

ये तस्वीरे बयां करती हैं, कि क्यों सलमान खान को 'भाईजान' कहा जाता है, दरअसल वो अपने हर उस इंनसान को खुश रखने की कोशिश करते हैं, जिन्हें वो दिल से मानते हैं, फिर वो चाहे उनके पेरेंट्स हो, छोटे-छोटे बच्चे हों, या फिर उनका अपना पेट हो...

सलमान खान ने सोमवार सुबह करीब 3:55 बजे अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो अपने 'सुख' के साथ नजर आ रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी, कि 'सुख' कोई और नहीं, बल्कि उनका प्यारा पेट है, जिसके साथ वो मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

तस्वीरों में सलमान का रिलैक्स्ड नजर आए. कभी वो अपने डॉगी के साथ हैंडशेक करते दिखते हैं, तो कभी उसके साथ खेलते हुए मुस्कुराते नजर आते हैं. इन पलों में उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही है. सलमान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '3:55 मेरा सुख', जो इस पोस्ट को और भी खास बना देता है.

लुक की बात करें, तो 60 की उम्र में भी सलमान खान का चार्म कम नहीं हुआ है. उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं. उनकी फिटनेस और स्टाइल देखकर फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें सबसे हैंडसम बता रहा है, तो कोई उनके सिंपल और डाउन-टू-अर्थ अंदाज की तारीफ कर रहा है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए, लिखा कि सलमान का ये साइड उन्हें और भी खास बनाता है.

बहरहाल, सलमान खान का ये सुबह-सुबह वाला पोस्ट फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है, जिसमें उनका स्टाइल और उनके 'सुख' के साथ बिताए प्यारे पल दोनों ही लोगों का दिल जीत रहे हैं.