---विज्ञापन---
पूरी दुनिया में सिर्फ इस एक शख्स से खौफ खाते हैं Salman Khan, नाम जानकर लगेगा सदमा

Salman Khan Fears: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी 'दबंग' इमेज और बेबाक अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिससे सलमान बेझिझक बात न करते हों, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि सलमान खान पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही शख्स से डरते हैं? इस चौंकाने वाले राज का खुलासा टीवी और फिल्म एक्टर आसिफ शेख ने किया था, जो सलमान खान और उनके परिवार के काफी करीबी हैं.

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान आसिफ शेख ने सलमान खान से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे. उन्होंने बताया कि सलमान खान अपने पिता सलीम खान से बेहद डरते हैं, लेकिन ये डर नहीं बल्कि गहरा सम्मान है. आसिफ के मुताबिक, सलीम खान सलमान के सबसे बड़े क्रिटिक्स रहे, और उनकी कभी भी झूठी तारीफ नहीं करते.

आसिफ शेख ने ये भी बताया था, कि सलीम साहब बहुत साफ बोलने वाले इंसान हैं. चाहे सलमान कितने ही बड़े स्टार क्यों न हों, सलीम खान उन्हें सीधी बात कहते हैं. सलमान उनके सामने ज्यादा बोल नहीं पाते. उन्होंने कहा था, कि मैंने कई बार देखा है, कि जब सलमान अपने पिता से बात करते हैं, तो उनकी आवाज तक लड़खड़ा जाती है.'

आसिफ का यह भी कहना था, कि शायद यही वजह है, कि सलमान आज भी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. इस बातचीत के दौरान आसिफ ने सलीम खान से मिली एक अहम सीख भी शेयर की थी. उन्होंने बताया था, कि सलीम अंकल कहते है, कि अगर किसी इंसान को समझना हो, तो उसके दोस्तों को देखो, उसके नौकरों को देखो और ये देखो कि उसका मोबाइल नंबर कितने साल पुराना है.'

इतना ही नहीं पहले कई सलीम खान को कई इंटरव्यू में कहते सुना गया है, कि सलमान खान को आज भी अनुशासित रखते हैं, वो आज भी उन्हें पॉकेट मनी देते हैं, सलमान खान अपनी कमाई अपने माता-पिता को सौंपते हैं, और उन्हीं से पॉकेट मनी लेते हैं.

बहरहाल, आसिफ शेख का खुलासा हो या खुद पिता की कही गईं बातें, सलमान खान को लेकर इतना तो कहा जा सकता है, कि 'भाईजान' भले कितने ही बड़े स्टार क्यों न हों, लेकिन अपने पिता के सामने आज भी वही बेटे हैं, जो उनसे डरते भी हैं, और उन्हें दिल से सम्मान भी देते हैं.