Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

दो-दो शादियां, दूसरी पत्नी ने अमिताभ बच्चन संग दी ब्लॉकबस्टर, बेटा करता है बॉलीवुड पर राज, इस दिग्गज की कहानी कर देगी हैरान

बॉलीवुड की हिस्ट्री में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चा में रही जितना उनका करियर... ऐसे ही एक दिग्गज हैं, बॉलीवुड के ये शख्स जिनकी जिंदगी, रिश्ते और फैमिली आज भी लोगों की दिलचस्पी का विषय हैं. इनकी लिखी कहानियां इंडस्ट्री की सुपर-डुपर हिट रहीं है, और इनकी निजी जिंदगी भी किसी सफल ससकहानी से कम नहीं है.

हम बात कर रहे हैं, सलमान खान के पिता सलीम खान की, जिन्होंने साल 1964 में सलमा खान से शादी की थी. ये वो दौर था, जब सलीम मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे. करियर अनस्टेबल था, फाइनेंशियल प्रॉब्लम थीं, लेकिन सलमा ने हर हाल में उनका साथ दिया. सलीम कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं, कि सलमा के धैर्य और स्थिरता ने उन्हें काम पर फोकस करने की ताकत दी.

1970 के दशक में सलीम खान का करियर परवान चढ़ा. इसी दौर में उनका परिवार भी बड़ा हुआ. उनके चार बच्चे हुए, सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और बेटी अलवीरा खान अग्निहोत्री. बच्चों के जन्म के बाद सलमा खान ने लाइमलाइट से दूरी बनाकर परिवार और बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी.

लेकिन इसी दशक के अंत में सलीम खान की जिंदगी में एक नया मोड़ आया. फिल्मों में काम के दौरान उनकी मुलाकात दिग्गज डांसर एक्ट्रेस हेलेन से हुई. 1975 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'शोले' में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के साथ 'महबूबा महबूबा' गाने ने हेलेन को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई.

सलीम और हेलेन की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और करीब 1981 में दोनों ने शादी कर ली. उस दौर में दूसरी शादी एक बड़ा सामाजिक मुद्दा थी, इसलिए ये रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा. हालांकि, समय के साथ हेलेन परिवार का अहम हिस्सा बन गईं. बाद में इस कपल ने अर्पिता खान शर्मा को गोद लिया, जिन्हें दोनों मांओं का बराबर प्यार मिला.

सलीम खान ने कई इंटरव्यू में साफ कहा है, कि रिश्तों में सबसे जरूरी चीज ईमानदारी और सम्मान है. नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज एंग्री यंग मेन में अरबाज खान ने भी बताया था, कि उनकी मां सलमा ने कभी बच्चों को पिता के खिलाफ नहीं किया.

आज सलीम खान सिर्फ एक सफल लेखक ही नहीं, बल्कि ऐसे परिवार के मुखिया हैं, जहां मतभेदों के बावजूद सम्मान और समझदारी ने रिश्तों को जोड़े रखा और शायद यही उनकी सबसे बड़ी जीत है. फिलहाल, सलीम खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रही है, जहां उनकी दोनों पत्नियां, बच्चे और नाती-पोते समेत कई सेलेब्स उनका हाल-चाल लेने पहुंच रहे हैं.

First published on: Feb 18, 2026 02:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.