---विज्ञापन---
Ravi Dubey और Sargun Mehta शादी के 12 साल बाद बनने वाले हैं पेरेंट्स? कपल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी के मोस्ट लव्ड कपल और सक्सेसफुल कपल में से एक है. सरगुन जहां एक ओर पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रही हैं, वहीं रवि भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं. इन सभी के बीच कपल के पेरेंट्स बनने को लेकर खबरें आ रही है. बताया जा रहा है कि शादी के 12 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, टेली क्रिएट्स ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है, जिसके मुताबिक सरगुन और रवि दुबे के घर जल्द ही एक छोटा मेहमान आने वाला है. इस रिपोर्ट के मुताबिक कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. वहीं, कपल के फैंस भी ये खबर सुनकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि न तो रवि ने और न ही सरगुन ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन दिया है. कपल ने इसे ऑफिशियल तौर पर अनाउंस नहीं किया है, जिसका मतलब है कि ये रिपोर्ट्स अभी भी कंफर्म नहीं है.

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कपल को लेकर इस तरह की अटकलें लगाई गई हैं. इससे पहले भी सरगुन की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ती रही हैं.

इससे पहले जब एक बार सरगुन और रवि बिग बॉस 19 में अपने शो जूलियट जट्ट का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे. हालांकि इसके अगले दिन ही कपल को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद भी अटकलें शुरू हो गई थी कि सरगुन प्रेग्नेंट है और जल्द ही फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करने वाले हैं. हालांकि उस दौरान ये सिर्फ अफवाहें थी.

बता दें कि रवि और सरगुन की लव स्टोरी की शुरुआत 12/24 करोल बाग के सेट के दौरान हुई थी. शो में शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. हालांकि काफी वक्त तक कपल ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था और 2012 में नच बलिए के सेट पर रवि ने सरगुन को प्रपोज किया था. इसके बाद 7 दिसंबर 2013 को दोनों ने शादी कर ली थी. कपल हमेशा ही अपनी केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं.

काम को लेकर बात करें तो सरगुन पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में व्यस्त हैं और रवि दुबे जल्द ही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण में उनके भाई लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी.