Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

शादी है पक्की… तो इस दिन होगा Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda का रिसेप्शन, वायरल हुआ कार्ड

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर एक बार फिर इंटरनेट पर हलचल मची हुई है. लंबे इंतजार के बाद अब उनकी शादी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वेडिंग कार्ड ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. फैंस काफी समय से ये जानना चाहते थे, कि आखिर रश्मिका और विजय कब शादी करेंगे. अब सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी करेंगे.

बताया जा रहा है, कि ये शादी बेहद प्राइवेट और इंटीमेट होगी. जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे. वायरल इनविटेशन कार्ड के मुताबिक, इसी दिन दोनों सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे.

शादी के बाद कपल अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के खास लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय का रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में होगा. ये शानदार पार्टी शाम 7 बजे से शहर के फेमस 'ताज कृष्णा' में होगी. जैसे ही ये डिटेल्स सामने आईं, फैंस खुशी से झूम उठे हैं और सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है.

रश्मिका और विजय की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को सीक्रेटली डेटकर रहे हैं. कई बार उनके वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो चुके हैं, हालांकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखी. अक्टूबर 2025 में उनकी गुपचुप सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन तब भी किसी तरह की ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुई थी.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो रश्मिका और विजय ने साथ में 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों से उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब प्यार मिला, और यहीं से उनकी डेटिंग की चर्चाएं शुरू हुई थीं.

फिलहाल, शादी को लेकर कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल कार्ड और लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स ने इतना तो साफ कर दिया है, कि रश्मिका और विजय की जोड़ी जल्द ही हमेशा के लिए एक होने जा रही है. अब फैंस को बस दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार है.

First published on: Feb 16, 2026 05:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.