---विज्ञापन---

शादी के बाद ‘रील लाइफ’ नहीं, ‘रियल लाइफ’ हीरो बने रश्मिका-विजय, उठाया ऐसा कदम कि जीत लिया सबका दिल

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda: शादी के बाद जहां ज्यादातर सेलेब्स हनीमून या ग्लैमरस पार्टियों में बिजी हो जाते हैं, वहीं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कुछ ऐसा किया, जिसने उन्हें फैंस के दिलों में और ऊंचा पहुंचा दिया. इस स्टार कपल ने रील लाइफ से आगे बढ़कर रियल लाइफ में हीरो बनने का रास्ता चुना है.

शादी के कुछ ही दिनों बाद रश्मिका और विजय ने तेलंगाना के थुम्मनपेट में स्टूडेंट्स के लिए एक स्कॉलरशिप पहल का ऐलान किया. ये पहल देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए की जा रही है, जिसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है.

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत नागरकुरनूल जिले के अचम्पेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले क्लास 9 और 10 के छात्रों को मदद दी जाएगी. खासतौर पर उन बच्चों पर फोकस किया गया है, जो पैसों की वजह से पढ़ाई छोड़ने की कगार पर होते हैं, खासकर बोर्ड एग्जाम के समय...

इस अनाउंसमेंट के दौरान विजय देवरकोंडा ने तेलुगु में गांववालों से बात की, और स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी दी. उनकी बातों पर गांव में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ समर्थन जताया. इस मौके पर विजय की मां माधवी भी मौजूद थीं, जो बेटे के इस फैसले से बेहद खुश नजर आईं.

इस इवेंट में रश्मिका मंदाना और विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी उनके साथ खड़े नजर आए. पूरे गांव में जश्न का माहौल दिखा, और लोगों के चेहरों पर गर्व साफ झलकता नजर आया, कि उनका बेटा आज समाज के लिए कुछ कर रहा है.

थुम्मनपेट विजिट के दौरान कपल ने अपने होमटाउन में नए घर पर सत्यनारायण व्रत पूजा भी की. विजय ने वादा किया, कि वो और उनका परिवार आगे भी गांव आते रहेंगे, और इलाके की बेहतरी के लिए काम करेंगे.

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मोमेंटोस में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. अब 4 मार्च को हैदराबाद में एक प्राइवेट रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ इनवाइटेड गेस्ट्स को ही एंट्री मिलेगी.

First published on: Mar 03, 2026 03:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.