Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

शादी में सिर्फ इतनी देर में तैयार हो गई थी रश्मिका मंदाना, मेकअप आर्टिस्ट ने खोले वेडिंग लुक से जुड़े कई बड़े राज

Rashmika Mandanna Bridal Look Secrets: बॉलीवुड की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी, हनीमून और जन्मदिन के जश्न को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. रश्मिका और विजय का शादी का लुक भी काफी पॉपुलर हुआ, जिसको लेकर एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट ने कई खुलासे किए हैं.

पूरे इंटरनेट पर खलबली मचाने वाला रश्मिका मंदाना का शादी वाला लुक हर किसी को पसंद आया था. सोशल मीडिया पर हर कोई रश्मिका मंदाना के दुल्हन वाले लुक और मेकअप की तरीफ कर रहा था.

हाल ही में रश्मिका मंदाना की मेकअप आर्टिस्ट तन्वी चेम्बुरकर ने एक्ट्रेस के वेडिंग लुक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जहां उन्होंने बताया कि रश्मिका अपने शादी वाले दिन पर सिर्फ 90 मिनट में तैयार हो गई थीं.

मेकअप आर्टिस्ट तन्वी चेम्बुरकर हाल ही में मासूम मीनावाला के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने बताया कि वो पिछले चार सालों से रश्मिका के साथ काम कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने रश्मिका मंदाना के ब्राइडल लुक के बारे में भी बात की.

तन्वी चेम्बुरक ने कहा कि उन्हें रश्मिका के शादी के लुक के वायरल होने की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा, 'जब हम इस बारे में बात कर रहे थे कि वह (रश्मिका) क्या करना चाहती हैं, क्योंकि हम अक्सर उनके लिए कई लुक्स बनाते हैं, लेकिन वह चाहती थीं कि उनका लुक एकदम सिंपल हो.

तन्वी चेम्बुरक ने आगे कहा, 'मैंने कहा, सच में? यह आपकी शादी का दिन है, क्या आप काजल नहीं लगाना चाहतीं?" वह इस बात पर बिल्कुल क्लियर थीं कि वह अपना रियल लुक ही चाहती हैं. लेकिन मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि उनके सिंपल ब्राइडल लुक को इतनी सराहना मिलेगी. उन्होंने कहा, 'देखो, मैंने कहा था ना, सिंपल लुक ही सबसे अच्छा रहेगा.'

तन्वी ने आगे बताया शादी वाले दिन रश्मिका भागते हुए आईं और कहा, 'दोस्तों, मुझे तैयार करने के लिए आपके पास सिर्फ 40 मिनट हैं,' लेकिन हमें पूरा एक घंटा लग गया. उन्हें ऊपर से नीचे तक पूरी तरह तैयार होने में सिर्फ डेढ़ घंटा (90 मिनट) लगा था.

First published on: Apr 15, 2026 01:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.