Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा होने वाले हैं शादी के बाद कंगाल? होटल के एक कमरे का देंगे इतना किराया

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस जहां इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा चल रही है, क्या शादी के बाद ये कपल कंगाल हो जाएगा? वजह है उनकी वेडिंग लोकेशन और वहां का रॉयल ठहराव.

दरअसल, रश्मिका और विजय की शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में हो रही है. अरावली की पहाड़ियों से घिरा ये शहर अपने राजसी महलों और लग्जरी होटलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इसी शाही अंदाज को बरकरार रखते हुए, कपल ने अपनी शादी के लिए ITC Hotels Mementos को चुना है.

ये होटल हरियाली, शांति और रॉयल फील का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है. यहां पहुंचते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे किसी राजमहल में कदम रख दिया हो, लेकिन इस शाही एक्सपीरियंस की कीमत भी उतनी ही भारी है.

होटल की वेबसाइट के मुताबिक, यहां 45 स्क्वायर मीटर का एक विला मिलता है, जिसमें चार मेहमान आराम से रह सकते हैं. इसकी एक रात की कीमत करीब 35,499 रुपये बताई जा रही है. अब बात करें, प्रीमियम सुइट की, तो यहां ठहरना आम लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं.

इस सुइट का एक रात का किराया लगभग 71,499 रुपये है. यानी अगर शादी में मेहमानों को कुछ दिन ठहराया जाए, तो खर्च का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं. शायद इसी वजह से फैंस मजाक में कह रहे हैं, कि इतनी लग्जरी वेडिंग के बाद रश्मिका और विजय 'कंगाल' हो जाएंगे.

हालांकि, सच्चाई ये है, कि दोनों ही स्टार्स अपनी फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई करते हैं. ऐसे में ये खर्च उनके लिए एक मेमोरेबल इंवेस्टमेंट जैसा है. फैंस के लिए भी ये शादी खास है, क्योंकि उन्हें अपने फेवरेट कपल की रॉयल वेडिंग की झलक देखने को मिलेगी.

बहरहाल, रश्मिका और विजय की शादी सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि एक ग्रैंड सेलिब्रेशन बनने जा रही है....जहां प्यार, शान और लग्जरी तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

First published on: Feb 24, 2026 06:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.