---विज्ञापन---
ये क्या बकवास… Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने शादी से ठीक पहले किया कुछ ऐसा कि हो गए ट्रोल

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनके वेडिंग कार्ड के लीक होते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन इसी बीच कपल के एक फैसले ने लोगों को हैरान भी कर दिया. शादी को लेकर उनकी सख्त प्राइवेसी को देखकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को उदयपुर में एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेंगे. इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. खास बात ये है, कि शादी में मोबाइल फोन पूरी तरह बैन रहेंगे.

यहां तक कि फोटो और वीडियो शूट करने वाली टीम को भी एग्रीमेंट साइन करना पड़ा है. यही फैसला सोशल मीडिया यूजर्स को खटक गया और लोग कहने लगे, 'इतनी सीक्रेसी क्यों?'

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्रों ने बताया कि कपल के प्री-वेडिंग फंक्शंस 24 फरवरी से शुरू होंगे, दो खास रस्में पहले ही हो चुकी हैं, एक रश्मिका के मामा पक्ष की तरफ से और दूसरी विजय के परिवार की ओर से पूरी की गईं हैं.

इससे दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान किया गया. इतना ही नहीं, रश्मिका और विजय ने अपने दोस्तों को हाथ से लिखा नोट भेजकर साफ कह दिया है, कि वे कोई गिफ्ट नहीं चाहते, सिर्फ आशीर्वाद ही काफी है.

शादी को पूरी तरह निजी रखने के फैसले पर जहां कुछ फैंस नाराज हैं, वहीं कई लोग कपल के इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं. उनका कहना है, कि इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रहकर... सादगी से शादी करना आज के दौर में बड़ी बात है.

हालांकि, शादी के बाद फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है. रिपोर्ट्स बताती हैं, कि 4 मार्च को हैदराबाद में दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा. इसके बाद कपल करीब एक महीने की छुट्टी पर भी जाने वाला है.

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रश्मिका और विजय की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में उनकी केमिस्ट्री फैंस को आज भी याद है. बहरहाल, रियल लाइफ में भले ही दोनों अपने रिश्ते को लेकर चुप रहे हों, लेकिन अब उनकी शादी की खबरों को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट जरूर बहुत हाई है.