---विज्ञापन---

रश्मिका मंदाना है हिट मशीन, ‘पुष्पा 2 से लेकर एनिमल’ तक, इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड्स

रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं. इतना ही नहीं रश्मिका की कई ऐसी मूवीज हैं, जिन्होंने दुनिया भर में शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं, तो चलिए एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर एक नजर डालते हैं उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज पर.

पुष्पा 2 द रूल: लिस्ट में पहला नाम 'पुष्पा 2 द रूल' का है. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में 1742 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, इस मूवी का जल्द ही तीसरा पार्ट भी आने वाला है.

एनिमल: इसके बाद रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. इस मूवी में रश्मिका के साथ रणबीर कपूर नजर आए थे और फिल्म ने दुनिया भर में 915 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

छावा: साल 2025 में रिलीज हुई रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में विक्की कौशल नजर आए थे और इस मूवी ने दुनिया भर में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

पुष्पा द राईज: वहीं, फिल्म पुष्पा 2 का पहला पार्ट 'पुष्पा द राईज' साल 2021 में रिलीज हुआ था और इस मूवी ने भी शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने दुनिया भर में 365 करोड़ तक की कमाई की थी.

वरिसु: आखिर में 2023 की फिल्म 'वरिसु' भी लिस्ट में है. इस मूवी थलापति विजय नजर आए थे और फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

First published on: Apr 05, 2026 11:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.