Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण तक, एक्टर्स के पीछे नाचा करते थे ये 6 सुपरस्टार, आज बॉलीवुड पर करते हैं रूल

These 6 Background Dancer Today Rule Bollywood: बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए हर एक्टर को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. आज हम आपको 7 ऐसे एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने करियर की शुरुआत से पहले एक्टर्स के पीछे नाचा करते थे. लेकिन वहीं एक्टर्स बॉलीवुड पर रूल करते हैं. इन सभी एक्टर्स ने अपनी मेहनत से फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है.

Ranveer Singh: बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार कहे जाने वाले रणवीर सिंह भी एक्टिंग ब्रैक मिलने से पहले फिल्म के गानों में एक्टर्स के पीछे बैग्राउंड डांस के तौर डांस किया करते थे. उन्होंने फिल्म 'कोई मिल गया' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों के गानों में एक्टर्स के पीछे डांस किया है. लंबे इंतजार के बाद उन्हें फिल्म 'बैंड बाजा बारात' मिली और आज वो 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहे हैं.

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर आज अपनी इंटेंस एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं. फिल्मों में काम मिलने से पहले वो श्यामक डावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे. उन्होंने 'दिल तो पागल है' और 'ताल' जैसी बड़ी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया है.

Arshad Warsi: बॉलीवुड को 'सर्किट' और 'जॉली एलएलबी' जैसे आइकॉनिक किरदार देने वाले एक्टर अरशद वारसी ने एक्टिंग से पहले अकब सामी के ग्रुप का हिस्सा थे. जिसमें वो बतौर डांसर और कोरियोग्राफर काम किया करते थे. फेमस सॉन्ग 'रूप की रानी चोरों का राजा' को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया था.

Deepika Padukone: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी एक्टिंग से पहले बैकग्राउंड के तौर पर काम करना पड़ा था. उन्होंने हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'आप का सुरूर' में काम किया.

Daisy Shah: सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह फेमस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट रह चुकी हैं. उन्होंने 'रहना है तेरे दिल में' जैसे कई गानों में बचौर बैकग्राउंड डांसर का काम भी कर हैं.

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी श्यामक डावर से डांस ट्रेनिंग ली थी. इस दौरान उन्होंने आईफा अवॉर्ड्स जैसे बड़े इवेंट्स और 'धूम 2' के गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था.

First published on: Apr 15, 2026 10:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.