Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

‘ऑडियंस को मूर्ख…’ Dhurandhar 2 Vs Toxic के क्लैश में राम गोपाल वर्मा की एंट्री, जानें रणवीर सिंह और यश में किसका दिया साथ?

Ram Gopal Varma on Dhurandhar 2 Vs Toxic Clash: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' और साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के बीच होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर चर्चाएं बढ़ती ही जा रही हैं. सभी बड़े फिल्ममेकर और हस्तियां इसे 2026 का सबसे बड़ा क्लैश बता रहे हैं. हाल ही में इन दोनों फिल्मों के बीच चल रही टक्कर पर अब राम गोपाल वर्मा ने अपनी राय रखी है.

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के बीच इस मुकाबले को सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लड़ाई नहीं, बल्कि सिनेमा के सेन्टिमेंटल की लड़ाई बताया है.

हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने एक X पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने तर्क दिया कि आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' ऑडियंस की इंटेलिजेंस की रिस्पेक्ट करती है, जिसमें रियलिस्टिक एक्शन और पावरफुल कहानी है.

वहीं, राम गोपाल वर्मा ने यश की 'टॉक्सिक' के बारे में बात करते हुए लिखा, ये फिल्म हीरो की पूजा करती है और ऑडियंस को मूर्ख मान कर चलती है. डायरेक्टर ने कहा कि 19 मार्च को होने वाले बॉक्स ऑफिस मुकाबले में सब कुछ साफ हो जाएगा.

डायरेक्टर ने भी कहा, 'यह ध्यान रखना जरूरी है कि आदित्य धर ने कभी भी दर्शकों को मूर्ख नहीं समझा. इसलिए फिल्म की रिलीज के बाद जनता ने जोरदार और बुलंद आवाज में इसका जवाब भी दिया और बताया कि 'हां, हम सच में बुद्धिमान हैं. ध्यान देने के लिए धन्यवाद.'

राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, 'इसलिए 19 मार्च को, जब दुनिया भर के सिनेमाघरों की लाइट बंद होगी, तो दो डेविड और दो गोलियथ आमने-सामने होंगे.' उन्होंने ये भी कहा कि पैसे और विचारों का सार्थक उपयोग बहुत जरूरी है.

राम गोपाल वर्मा ने एक और X पोस्ट में लिखा, 'ये आदित्य के प्रति मेरा प्यार नहीं है जिसने मुझे यह लिखने के लिए प्रेरित किया, बल्कि यह भारतीय सिनेमा के लिए मेरी उम्मीद है. मैं 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं यह जानने के लिए कि भारत धुरंधर है या टॉक्सिक.'

First published on: Feb 22, 2026 01:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.