---विज्ञापन---
जुड़वा बच्चों के जन्म बाद पार्टी करती दिखीं Ram Charan की पत्नी, All Black लुक में ढ़ाया कहर

Ram Charan Wife Upasana Konidela Enjoying Party: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी बिजनेसवुमन पत्नी उपासना कोनिडेला एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. हाल ही में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने राम चरण और उपासना कोनिडेला अपने पार्टी करने को लेकर चर्चा में हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

करीब 20 दिन पहले जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली उपासना कोनिडेला हाल ही में अपने पति राम चरण और उनके परिवार के साथ पार्टी एंजॉय करती दिखाई दी.

इस पार्टी में राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला बच्चों के जन्म के बाद अपने ऑल-ब्लैक लुक से पार्टी में कहर ढाती दिखाई दे रही हैं. वहीं, उनके चेहरे पर मां बनने की चमक को भी देखा जा सकता है.

बता दें कि राम चरण और उपासना कोनिडेला ऐसी ही किसी पार्टी में नहीं गए थे. वे अल्लू सिरिश और नयनिका की प्री-वेडिंग पार्टी में गए थे, जिसके होस्ट अल्लू अर्जुन और खुद राम चरण थे.

अब सोशल मीडिया पर अल्लू सिरिश और नयनिका की प्री-वेडिंग पार्टी की कई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं. इस पार्टी में साउथ सिनेमा के कई सितारे शामिल हुए.

अल्लू सिरिश के बड़े भाई अल्लू अर्जुन ने अपने छोटे भाई की प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन शुक्रवार रात हैदराबाद स्थित उनके प्राइवेट फार्महाउस में किया था. इस पार्टी में साउथ सिनेमा के सितारे समेत उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे.

अल्लू सिरिश और नयनिका की इस प्री-वेडिंग पार्टी में राशि खन्ना, श्रीलीला, राणा दग्गुबाती और उनकी पत्नी मिहिका बजाज दग्गुबाती भी शामिल हुए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.