Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, बाहर आते ही सबसे पहले करेंगे ये काम

बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनकी जमानत याचिका की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई थी. लेकिन इस मामले में कोर्ट ने उन्हें राहत देने से साफ इनकार कर दिया गया था. इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार 16 फरवरी को हुई, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई है.

बता दें राजपाल यादव का ये पूरा मामला साल 2012 में आई फिल्म 'अता-पता लापता' से जुड़ा हुआ है. इस फिल्म को राजपाल यादव ने खुद डायरेक्ट किया था. इसके लिए राजपाल यादव ने मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था.

ये लोन समय के साथ 9 करोड़ रुपये में में बदल गया और राजपाल यादव ने ये कर्ज नहीं चुकाया. इस मामले में कई बार चेक बाउंस हुआ और ये पूरा मामला कोर्ट में पहुंच गया.

इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कई अवसर दिए, लेकिन बार-बार भुगतान न करने के कारण अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और 4 फरवरी को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था. इसके बाद राजपाल यादव ने खुद को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया.

वहीं इस मामले में आज यानी 17 फरवरी शाम को राजपाल को रिहा किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, अबतक उनकी कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है और वो जेल से रिहा हो चुके हैं.

जमानत मिलने के बाद राजपाल 19 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होंगे, जिसके लिए उन्होंने कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी. इस मामले में 18 मार्च तक राजपाल यादव हिरासत से बाहर रहेंगे. अगली सुनवाई 18 मार्च होगी.

First published on: Feb 17, 2026 05:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.