Tuesday, 24 February, 2026

---विज्ञापन---

राजपाल यादव की चमकी किस्मत, जेल से बाहर आते ही शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, दिखाई वैनिटी वैन की झलक

राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि एक्टर को 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे. एक्टर को उनकी भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए जमानत मिली. इस केस से जुड़ी अगल सुनवाई 18 मार्च को होगी. हालांकि इन सभी के बीच राजपाल ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

दरअसल, खुद राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने वैनिटी वैन भी दिखाई है.

राजपाल वीडियो में कहते हैं, " साथियों वैनिटी विचार में आपका स्वागत है. ईश्वर की दया, आप सबके प्यार और आशीर्वाद से, मैं काम पर लौट आया हूं.इस दौरान उन्होंने अपने 30 साल के करियर को लेकर बात की और बताया कि उनके सफर की शुरुआत कैसी रही थी और इस बीच उतार चढ़ाव भी देखा.

उन्होंने कहा, "30 जून को हम लोग मुंबई आए थे. 13 जुलाई 1997 को पुणे में स्वराज सीरियल में पहली बार काम मिला था.दयाल निहलानी जी के डायरेक्शन में,एक्शन सुनने का सौभाग्य मिला. मंजू दीदी उसकी प्रोड्यूसर थीं, और डीडी वन पर यह कार्यक्रम आता था.बहुत छोटा सा रोल था. वहां से लेकर अगले साल 27 में मुझे 30 साल हो जाएंगे. किसी भी आंधी तूफान में, मुंबई की इस सर जमीन पर जब पहली बार उस 13 जुलाई को पहली बार मेकअप लगा और तब से लेकर आज तक मेकअप लगते आ रहा है और वैनिटी मिलती चली जा रही है. इस दौरान राजपाल ने सभी को धन्यवाद कहा और अपने सफर को याद किया.

बता दें कि फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक एक्टर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी अटेंड करने के बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं. वहीं, जेल से रिहा होने के बाद एक्टर ने अपने शुभचिंतकों, फैंस और साथ देने वाले दोस्तों को धन्यवाद दिया था. उन्होंने कहा, "आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद.'

वहीं, वेलकम टू द जंगल को लेकर बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार से लेकर परेश रावल, जॉनी लीवर, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन जैसे 30 एक्टर्स नजर आने वाले हैं. फिल्म इस साल सिनेमाघरों 26 जून को रिलीज होगी.

राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म अता पता लापता के लिए दिल्ली के मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का लोन लिया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और एक्टर कर्ज चुकाने में नाकाम रहे. जिसके बाद कर्ज बढ़ गया और इस बीच रिकॉर्ड से पता चला कि एक्टर द्वारा जारी किए गए 7 चेक बाउंस हो गए. जिसके बाद अदालत ने एक्टर पर कर्ज चुकाने को लेकर दबाव डाला. लेकिन राजपाल अपना कर्ज नहीं चुका पाए जिसके कारण उन्होंने 5 फरवरी को सरेंडर किया. हालांकि उनके इन हालातों के बाद फिल्म इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स ने उनकी मदद की.साथ ही कुछ ने उन्हें फिल्म भी ऑफर की.

First published on: Feb 23, 2026 08:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.