Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Rajpal Yadav: छोटी हाइट नहीं बल्कि इस कमी की वजह से बॉलीवुड में दर-दर की ठोकरें खा चुके हैं कॉमेडियन, खून के आंसू रोने पर हुए थे मजबूर!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड में कॉमेडी का चेहरा कहे जाने वाले राजपाल यादव की जिंदगी हमेशा से हंसी खुशी से भरी नहीं रही. पर्दे पर लोगों को गुदगुदाने वाले राजपाल यादव ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ऐसी-ऐसी मुश्किलें झेली हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अकसर माना जाता है, कि उन्हें उनकी छोटी हाइट की वजह से संघर्ष करना पड़ा, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गहरी और दर्दनाक है.

दरअसल, राजपाल यादव को बॉलीवुड में कदम रखने के बाद सबसे बड़ी परेशानी हिंदी भाषा को लेकर झेलनी पड़ी थी, उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से आए राजपाल की हिंदी शुद्ध नहीं थी, और उच्चारण में भी दिक्कतें थीं.

शुरुआती दिनों में ऑडिशन के दौरान उन्हें कई बार सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया था, क्योंकि उनकी भाषा फिल्मी संवादों के लिए फिट नहीं मानी जाती थी. कई डायरेक्टरों ने तो साफ शब्दों में कह दिया, कि जब तक उनकी हिंदी सुधर नहीं जाती, तब तक उन्हें काम मिलना मुश्किल है.

राजपाल यादव ने खुद कई इंटरव्यू में बताया है, कि उन दिनों वो मानसिक तौर पर पूरी तरह टूट चुके थे. एक तरफ मुंबई जैसे शहर में रहने का खर्च, दूसरी तरफ काम न मिलने की हताशा. इन सबने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया था. हालात ऐसे हो गए थे, कि कई बार उन्हें लगा कि शायद फिल्मों में उनका सपना अधूरा ही रह जाएगा.

अपनी कमजोरी को ताकत में बदलने के इरादे से राजपाल यादव ने हिंदी भाषा पर जमकर मेहनत की. उन्होंने थिएटर किया, संवाद अदायगी सीखी और अपनी कॉमिक टाइमिंग पर खास ध्यान दिया. यही मेहनत आगे चलकर उनकी पहचान बन गई.

छोटी-छोटी भूमिकाओं से शुरुआत करने वाले राजपाल धीरे-धीरे बड़े डायरेक्टरों की नजर में आए, और फिर एक समय ऐसा आया जब उनकी कॉमेडी के बिना फिल्म अधूरी लगने लगी. आज राजपाल यादव बॉलीवुड के उन कलाकारों में शुमार हैं.

First published on: Feb 17, 2026 05:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.