---विज्ञापन---
Rajpal Yadav की किस्मत चमकाने में लगे ये सितारे, दे रहे भर-भर कर काम

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव के फैंस के लिए गुड न्यूज है, खबरों के मुताबिक, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को कोर्ट से 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत मिल गई है. बता दें, चेक बाउंस केस में पिछले 11 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद थे, राजपाल यादव की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, लेकिन इस कठिन समय में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए हैं. उन्हें एक के बाद एक प्रोजेक्ट ऑफर हो रहे हैं, और कुछ लोगों ने तो एडवांस में पैसे भी ट्रांसफर कर दिए हैं.

बताया जा रहा है, कि जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव के पास काम की कमी नहीं होगी. कई फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में उन्हें साइन किया जा चुका है. ऐसे में उनकी किस्मत एक बार फिर चमकने वाली है.

सबसे पहले बॉक्सर से एक्टर बने विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की, कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करने का फैसला कर लिया है. इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे संजू सैनी. विजेंदर ने साफ कहा, कि वो इस मुश्किल वक्त में राजपाल के साथ खड़े हैं.

वहीं, गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद ने सबसे पहले ऑफिशियल राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया था. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म में एक्टर को कास्ट किया, और साइनिंग अमाउंट भी तुरंत दे दिया. साथ ही सोनू सूद ने इंडस्ट्री के बाकी लोगों से भी आगे आने की अपील की थी.

म्यूजिक इंडस्ट्री से गुरु रंधावा ने भी सपोर्ट दिखाया. उन्होंने अपने एक म्यूजिक एल्बम में राजपाल यादव को साइन किया है, और इसके लिए एडवांस पेमेंट भी दे दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है.

The Viral Fever यानी TVF ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. 'गुल्लक' , 'कोटा फैक्ट्री' और 'पंचायत' जैसी हिट सीरीज बनाने वाली टीम ने अपनी अगली वेब सीरीज में राजपाल यादव को कास्ट करने का वादा किया है.

इसके अलावा मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया, कि वो करियर की शुरुआत से ही राजपाल के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म में विलेन के रोल के लिए राजपाल यादव को साइन किया है, और उनकी फीस भी बढ़ा दी है.

इतना ही नहीं, Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने भी आश्वासन दिया है, कि वो ये सुनिश्चित करेगा, कि राजपाल यादव को लगातार काम मिलता रहे. कुल मिलाकर, इंडस्ट्री एकजुट होकर अपने इस कलाकार का साथ दे रही है. फैंस को भी उम्मीद है, कि जल्द ही राजपाल यादव फिर से बड़े पर्दे पर अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीतेंगे.