---विज्ञापन---
Allu Arjun Net Worth In 2026: ‘पुष्पा राज’ का हैदराबाद में है 100 करोड़ का आलीशान महल, कार कलेक्शन में शामिल हैं लग्जीरियस गाड़िया

Allu Arjun Net Worth In 2026: साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन भारत के उन सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी फैन फॉलोविंग विदेशों तक फैली हुई है. तेलुगु सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी. लेकिन फिल्म 'पुष्पा' से दुनियाभर में फेमस कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अल्लू अर्जुन कितने अमीर हैं.

'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति साल 2026 में 460 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है. इसके अलावा, अल्लू अर्जुन के पास आलीशान घर है, जो हैदराबाद के जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में है. यहां वो अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं.

अल्लू अर्जुन के इस आलीशान बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है. उनके इस घर में उनके नाम का AA लोगो, एक बड़ा लॉन, एक लेविश स्विमिंग पूल और मॉर्डन इंटीरियर मौजूद हैं.

इस आलीशान बंगले के अलावा, उनके पास हैदराबाद में एक फार्महाउस, एक ऑफिस स्पेस और मुंबई में एक 2BHK फ्लैट भी है. खबरों के अनुसार, हैदराबाद में जवाहरलाल नेहरू आउटर रिंग रोड के पास उनका एक प्रीमियम गेस्ट हाउस भी है.

वहीं, अगर अल्लू अर्जुन के फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट की बात करें तो फिल्म 'पुष्पा' के बाद उनकी फीस में जबरदस्त वृद्धि हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन वर्तमान में एक फिल्म के लिए 200 करोड़ से 300 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं.

फिल्मों के अलावा, अल्लू अर्जुन कई बड़े ब्रांड्स का पॉपुलर फेस भी हैं. एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वो 6 से 7 करोड़ रुपये के करीब की फीस लेते हैं. इसके अलावा वे तेलुगु ओटीटी प्लेटफॉर्म 'आहा' के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिससे उन्होंने अब तक 80 करोड़ रुपये कमाए है.

इसके अलावा, अल्लू अर्जुन एक बिजनेसमैन भी हैं. वे हैदराबाद में एक अमेरिकी स्पोर्ट्स बार और रेस्तरां चेन के मालिक हैं. उन्होंने हैदराबाद के अमीरपेट में एक प्रीमियम प्रोजेक्ट सहित कई मल्टीप्लेक्स में निवेश किया है. वहीं, साल 2022 में उन्होंने अल्लू स्टूडियो की स्थापना की थी, जो कोकापेट में स्थित 10 एकड़ तक फैली हुई हैं.

अल्लू अर्जुन के कार कलेक्शन में लग्जरी कारों का नाम शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, उनके गैराज में रोल्स-रॉयस, हमर एच2, जगुआर एक्सजेएल, रेंज रोवर वोग और वोल्वो XC90 T8 एक्सीलेंस मौजूद है.