---विज्ञापन---

मुश्किल है कातिल तक पहुंचना… Prime Video पर इस क्राइम थ्रिलर ने दी दस्तक; क्लाइमेक्स नोच लेंगे बाल

Prime Video New Crime Thriller Film: अगर आप भी साउथ सिनेमा की सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर एक बिल्कुल नई फिल्म रिलीज हुई है, जिसकी कहानी बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है.

हम क्राइम थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, जो आज ही ओटीटी पर रिलीज हुई है. इस फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प है कि आप अपनी पलकें तक झपकाना भूल जाएंगे. वहीं, इसका क्लाइमेक्स आपका दिमाग घुमा देगा.

ओटीटी पर रिलीज आज ही हुई इस फिल्म का नाम 'सेकंड केस ऑफ सीताराम' है, जो इसी साल 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उषा भंडारी, गोपालकृष्ण देशपांडे और विजय राघवेंद्र लीड रोल में हैं.

ओटीटी ट्रैकर्स के ट्विटर पेज से मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 17 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो जाएगी, जहां ये फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में देखने को मिलेगी.

ये फिल्म साल 2021 में आई मूवी 'सीताराम बिनॉय केस नंबर 18' की सीक्वल है, जिसकी कहानी इंस्पेक्टर सीताराम की कहानी को आगे बढ़ाती है. इस बार कहानी में सस्पेंस और थ्रिलर का लेवल बहुत ही ज्यादा हाई है.

फिल्म की कहानी शहर में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी सीताराम को मिलती है. फिल्म का क्लाइमेक्स आपके होश पूरी तरह से उड़ा देगा.

First published on: Apr 17, 2026 02:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.