---विज्ञापन---
एक कत्ल, जिससे जुड़े हैं रहस्य के कई तार, Prime Video पर ये 2 घंटा 19 मिनट की मिस्ट्री थ्रिलर का सस्पेंस है तगड़ा

सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए ओटीटी पर तमाम फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं. दृश्यम-महाराज कुछ ऐसी ही फिल्में है, जो कि लोगों की फेवरेट बने हुई हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी मिस्ट्री थ्रिलर मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि आपको बहुत पसंद आने वाली है. इस मूवी की एंडिंग भी बेहद हैरान करने वाली है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'तलाश द आंसर लाइज विथिन' की. इस फिल्म का डायरेक्शन रीमा कागती ने किया है. फिल्म में आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर नजर आए हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक पुलिस ऑफिसर शेखावत के बारें में है. शेखावत और उनकी पत्नी अपना बेटा खो देते हैं. अपने बेटे की मौत से दोनों शॉक्ड रहते हैं और इस कारण धीरे-धीरे दोनों में दूरियां आने लगती हैं.

इस बीच एक एक्टर का कत्ल होता है, जिसके मर्डर से कई रहस्यमई तार जुड़े हैं. इस जांच उसे ऐसे पहलुओं की ओर ले जाती है, जिसमें रोजी (करीना कपूर) नामक एक रहस्यमय सेक्स वर्कर उसकी मदद करती है. लेकिन फिल्म की एंडिंग ऐसी है कि कोई भी हैरान हो जाएगा.

तलाश फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है और यह एक ऐसी फिल्म है, जो कि अक्सर ही लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल रहती है. क्योंकि इस मूवी का सस्पेंस बेहद जबरदस्त है.

2 घंटे 19 मिनट की इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग मिली है. फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.