---विज्ञापन---
Prime Video पर मौजूद IMDB की बादशाह है ये 9.3 रेटिंग वाली फिल्म, 2 घंटे 22 मिनट की इस क्राइम ड्रामा में है कमाल का सस्पेंस

हिंदी सिनेमा हो या फिर साउथ और चाहे हॉलीवुड सिनेमा हो, अक्सर ही फिल्में ये सोचकर बनाई जाती हैं कि वे हिट रहेंगी और अच्छा कलेक्शन करेंगी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद कई मूवीज फ्लॉप हो जाती है. लेकिन उन्हें IMDB पर शानदार रेटिंग मिलती है. हम आज एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रही,लेकिन IMDb पर इसे शानदार रेटिंग मिली थी. जिसके कारण यह लंबे वक्त तक आईएमडीबी पर नंबर 1 पर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1994 में रिलीज हुई अमेरिकन ड्रामा फिल्म द शॉशैंक रिडेम्पशन की. जिसमें मॉर्गन फ्रीमैन, टिम रोबिन, क्लेंसी ब्राउन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन फ्रैंक डेराबॉन्ट ने किया है और स्टोरी स्टेफीन किंग ने लिखी है.

इस फिल्म की कहानी एक बैंकर एंडी के बारे में है, जिसे अपनी पत्नी की हत्या के झूठे आरोपों में शॉशांक जेल में उम्रकैद की सजा मिलती है. वहां, उसकी दोस्ती रेड नाम के एक कैदी से होती है और जेल में वह उम्मीद, दोस्ती और आजादी की तलाश करता है.

फिल्म की कहानी उम्मीद को लेकर है. यह एक क्राइम ड्रामा मूवी है. जिसमें शानदार डायलॉग्स और फिल्म में एंडी और रेड के बीच की दोस्ती लोगों को खूब पसंद आएगी. इन दोनों की सच्ची दोस्ती यह दिखाती है कि अच्छे रिश्ते कभी भी कहीं भी बनाए जा सकते हैं.

इस मूवी का क्लाइमैक्स बहुत शानदार है. हालांकि आखिर में एक हैरान करने वाला मैसेज देखने को मिलता है. इस फिल्म में देखने को मिलता है कि आखिर में वही जीतता है जो कभी हार नहीं मानता है.

बता दें कि 2 घंटे 22 मिनट की इस फिल्म को 3.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है. 10 में से इसे IMDB पर 9.3 की रेटिंग मिली है. यह प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.