---विज्ञापन---
OTT पर 365 दिन से टॉप पर बनी है ये एक्शन फिल्म, कमाई से मालामाल हो गए थे मेकर्स

अगर आप एक्शन फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो आपको ये फिल्म एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने वाली इस फिल्म ने ओटीटी पर भी तहलका मचा रखा है. इसकी शानदार कहानी और स्टारकास्ट ने हर किसी का दिल जीत लिया था. चलिए फटाफट इस फिल्म के बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे है साल 2023 की ब्लॉकबस्टर 'सलार: पार्ट 1 – सीजफायर' की, जिसने अपने रिलीज से तहलका मचा दिया था. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी.

सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद जब ये फिल्म OTT पर आई तो वहां भी छा गई. ओटीटी पर लगातार 366 दिनों तक ये फिल्म ट्रेंड करती रही. प्रभास की ये फिल्म साल 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल है.

270 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 700 करोड़ से ज्यादा की जोरदार कमाई की थी. दर्शकों ने इसकी स्टारकास्ट और कहानी को खूब सराहा. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा और श्रेया रेड्डी भी शामिल हैं.

आज भी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में मौजूद है. यहां तकरीबन 366 दिनों तक ये फिल्म लिस्ट में बनी रही थी. इसे आप Netflix पर भी देख सकते हैं.

ओटीटी पर मिली फिल्म की इस सक्सेज के बाद खुद प्रभास ने सोशल मीडिया पर फैंस का पोस्ट शेयर कर दर्शकों का धन्यवाद किया है. बता दें कि प्रभास की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के दूसरे पार्ट पर भी काम चल रहा है.