---विज्ञापन---

बॉडी शेमिंग होते ही खौला इस एक्टर की पत्नी का खून, मीडिया को अच्छे से किया जलील

बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही बॉडी शेमिंग को लेकर काफी नाराज हैं. हाल ही में वो अपने पति राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' की स्क्रीनिंग में नजर आईं, जहां उनके लुक को लेकर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट्स किए, बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोलिंग शुरू होते ही एक्ट्रेस ने खुलकर जवाब दिया.

पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पपाराजी और सोशल मीडिया यूजर्स को जमकर लताड़ा. उन्होंने साफ कहा, कि वो हाल ही में मां बनी हैं, और प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में बदलाव आना बिल्कुल सामान्य है. उन्होंने लिखा, 'मुझे क्या हो गया है? मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है. मेरा वजन बढ़ गया है, जो आप लोगों को अजीब लग रहा है, लेकिन मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया है.'

एक्ट्रेस ने आगे अपनी बात रखते हुए, कहा कि प्रेग्नेंसी और उसके बाद की जिम्मेदारियां आसान नहीं होतीं. उन्होंने बताया कि मां बनने के साथ-साथ उन्होंने दो फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है, जो किसी चैलेंज से कम नहीं है.

उन्होंने लोगों से संवेदनशील बनने की अपील करते हुए लिखा, 'अगर मेरे बस में होता तो मैं ऐसी नहीं होती, लेकिन मेरी बॉडी ने प्रेग्नेंसी के बाद ऐसे ही रिएक्ट किया है. प्लीज थोड़ा दयालु बनना सीखिए.'

बता दें, कि पत्रलेखा ने जुलाई 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, और नवंबर 2025 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया था. शादी की चौथी सालगिरह के मौके पर उनके घर खुशियां आईं. कपल ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है.

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात फिल्म सिटीलाइट्स के सेट पर हुई थी, जहां से दोस्ती प्यार में बदली और फिर साल 2021 में दोनों ने शादी कर ली.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो 'टोस्टर' हाल ही में Netflix पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म में कई जाने-माने कलाकार नजर आ रहे हैं. बहरहाल, बॉडीशेमिंग पर पत्रलेखा का ये बयान एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर करता है, कि किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को उसकी परिस्थितियों को समझना चाहिए.

First published on: Apr 17, 2026 06:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.