Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा धमाल, रिलीज हो रहीं ये 8 धमाकेदार फिल्में और सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

अप्रैल के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हो गई है. ओटीटी पर हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तमाम फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. जो कि फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली हैं. इसमें डार्क ह्यूमर, रिवेंज थ्रिलर, मिस्ट्री और कॉमेडी फिल्में-सीरीज शामिल हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं 6 से 12 अप्रैल के बीच ओटीटी पर रिलीज होने वाली सीरीज-फिल्मों के बारे में.

तू या मैं: बॉलीवुड फिल्म 'तू या मैं' एक सर्वाइवल ड्रामा है.जिसका डायरेक्शन बिजॉय नांबियार ने किया है. इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव नजर आएंगे. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 अप्रैल को रिलीज होगी.

ओ रोमियो: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 10 अप्रैल को दस्तक देगी.

थाई किझावी: राधिका सरथकुमार स्टारर तमिल ड्रामा फिल्म ‘थाई किझावी’, जो कि एक 70 साल की गुस्सैल महिला की कहानी है. शिवकुमार मुरुगेसन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 150 करोड़ की कमाई की है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर 10 अप्रैल को रिलीज होगी.

स्टार वॉर्स: मॉल – शैडो लॉर्ड: 'स्टार वॉर्स: मॉल – शैडो लॉर्ड' एक एनिमेटेड सीरीज है, जो द क्लोन वॉर्स के बाद के समय में पूर्व सिथ लॉर्ड मॉल के अपराधी अंडरवर्ल्ड की शुरुआत को दिखाती है. यह सीरीज 6 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

यूफोरिया सीजन 3: यूफोरिया सीजन 3, चार साल के इंतजार के बाद देखने को मिलेगा. इस शो का नया सीजन पांच साल के जंप के साथ शुरू होगा. इसमें जेंडाया, सिडनी स्वीनी, जैकब एलोर्डी और हंटर शेफर नजर आएंगे. यह 12 अप्रैल एचबीओ और मैक्स पर देख सकेंगे.

द बॉयज: द बॉयज एक डार्क सुपरहीरो वेब सीरीज है. जिसका 5वां सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 अप्रैल को रिलीज होने वाला है.

बिग मिस्टेक्स: बिग मिस्टेक्स एक डार्क कॉमेडी वेब सीरीज है, जो कि दो नाबालिक भाई बहनों के बारे में है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 9 अप्रैल को रिलीज होगी.

परफेक्ट क्राउन: परफेक्ट क्राउन एक कोरियन ड्रामा है, जिसमें आईयू और बायन वू सियोक नजर आएंगे. जिसका डायरेक्शन पार्क जून ह्वा ने किया है. यह 10 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा.

First published on: Apr 06, 2026 04:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.