---विज्ञापन---
‘Bhooth Bangla’ के अलावा Akshay Kumar इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल, लिस्ट में Hera Pheri 3 भी है शामिल

Akshay Kumar Upcoming Films: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे है और लंबे वक्त के बाद अक्षय के साथ वे फिर से काम कर रहे हैं.यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा मिथिला पालकर, तब्बू, राजपाल यादव भी अहम रोल में नजर आएंगे. वहीं, इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार की झोली में 5 और फिल्मे है, जिनको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.तो चलिए जानते हैं उनकी आने वाली बाकी की 5 फिल्मों के बारे में.

वेलकम टू द जंगल: वेलकम फ्रैंचाइज़ी की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी,परेश रावल,रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन जैसे तमाम एक्टर्स नजर आने वाले हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज होगी.

हैवान: हैवान एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे है और इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं.यह मूवी 2016 आई मलयालम फिल्म ओप्पम की रीमेक है. फिल्म के 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है.

हेरा फेरी 3: लिस्ट में हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी कि हेरा फेरी 3 भी शामिल है. इस मूवी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर से दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएंगे.फिल्म की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है. हालांकि 2026 में इसके रिलीज होने की उम्मीद है.

भागम भाग 2: राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनने वाली अक्षय कुमार,परेश रावल स्टारर फिल्म भागम भाग 2 भी लिस्ट में शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में गोविंदा के स्थान पर मनोज बाजपेयी दिखाई देंगे.