---विज्ञापन---
‘तुम अंधे लग रहे हो, अच्छे नहीं..’ Salman Khan की इस मूवी को देख कर भड़क उठे थे Salim Khan, बोले- ‘नकली लग रहे हो’

सलमान खान बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं. वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम फिल्मों में काम किया है. वह 1990 के दशक में मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में दिखे है और इन मूवी में उन्होंने रोमांटिक रोल किया है. फिल्मों में उनका प्रेम का किरदार काफी पसंद किया है. कई सालों तक उनकी यह शांत और रोमांटिक छवी भी बनी रही.

इसी कारण सलमान ने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म बागबान में भी कुछ ऐसा ही रोल किया था और लोगों को यह खूब पसंद आया था. हालांकि उनके पिता सलीम खान ने बागबान में उनके रोल की जमकर आलोचना की थी.

दरअसल, सूरज बड़जात्या के साथ एक पुरानी बातचीत में सलमान खान ने एक किस्सा शेयर किया और बताया कि रवि चोपड़ा की निर्देशित 2003 की फैमिली ड्रामा फिल्म में उनकी एक्टिंग पर उनके पिता सलीम खान का क्या रिएक्शन था. इस फिल्म में सलमान खान ने पहले की तरह प्रेम को रोल को मासूमियत के साथ निभाने की कोशिश की, जो कि उनके पति को पसंद नहीं आया.

एक्टर ने बताया कि, " मुझे बागबान में भी यही समस्या हुई थी, जब मेरे पिता ने कहा, 'तुम अंधे की तरह क्यों दिख रहे हो? मैंने पूछा अंधा. पिता सलीम के उस कमेंट से सलमान को सदमा लगा था. क्योंकि बागबान में सलमान खान का रोल सलीम को जरा भी पसंद नहीं आया. उन्हें सलमान खान स्क्रीन पर बिल्कुल भी दयालु शख्स के रूप में नजर नहीं आए, बल्कि उनका मानना था कि सलमान खान की एक्टिंग बनावटी लग रही थी और इसके बाद सलमान ने भी स्वीकार किया क्योंकि वह भी अपने पिता की बात समझ रहे थे.

सलमान खान ने इसको लेकर कहा, "मैंने वह रोल बहुत गलत तरीके से निभाया. उसकी सराहना भी हुई और सब कुछ ठीक था, लेकिन एक एक्टर के तौर पर मैं समझता हूं कि मैं उसमें बुरी तरह से असफल रहा हूं और मेरे पिता ने इसे भांप लिया था. जैसा कि सलमान ने कहा कि उनके पिता को लग रहा था कि वो फिल्म में एक अच्छे इंसान की तरह नहीं दिख रहे हैं. बल्कि नकली लग रहे हैं.

वहीं, रवि चोपड़ा ने सलमान खान को इस रोल के लिए चुनने को लेकर बताया था कि, "बागबान में सलमान खान एक अनाथ लड़के का रोल निभा रहे हैं, जिसका पालन पोषण अमितजी ने किया है. मुझे एक ऐसे शख्स की जरूरत थी, जो दिखने में सभ्य लगे, क्योंकि वह फिल्म में एक नेक इंसान है. उसका रोल इस व्यक्ति का कर्जदार है, जिसने उसे पाला पोसा है. सलमान खान ने फिल्म में शानदार काम किया है.

आपको बता दें कि बागबान में सलमान खान ने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के द्वारा गोद लिए हुए बेटे का रोल किया था. फिल्म में सलमान खान आलोक के रोल में दिखे थे और वह अपने माता पिता का सहारा बनता है. फिल्म में सलमान के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया और यह बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफल रही. इस फिल्म में परेश रावल, लिलेट दुबे, समीर सोनी, दिव्या दत्ता, अमन वर्मा और महिमा चौधरी जैसे एक्टर्स नजर आए थे.