---विज्ञापन---
सिर्फ ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ही नहीं, इन अश्लील गानों पर भी मचा था बवाल, भद्दे लिरिक्स के कारण उठी थी बैन की मांग

संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. यह गाना अपने अश्लील लिरिक्स के कारण खबरों में छाया हुआ है. गाने के बोल इतने भद्दे हैं कि कोई सुने तो उसे भी शर्म आ जाए. हालांकि इस गाने को बनाने वालों और एक्ट करने वाले कलाकारों ने सारी हदें पार कर दी हैं. गाने के ना सिर्फ लिरिक्स बल्कि इसके डांस स्टेप्स भी शर्मनाक है. लोग लगातार इस गाने पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी गाने पर उसके अश्लील शब्दों के कारण बैन की मांग उठी है. इससे पहले भी तमाम ऐसे गाने हैं, जिनको बैन के लिए डिमांड किया गया है. तो चलिए जानते हैं.

टटीरी: बादशाह का गाना 'टटीरी' हाल ही में ऑनलाइन रिलीज किया गया था. लेकिन इस गाने ने रिलीज होते ही विवाद खड़ा कर दिया. दरअसल, गाने में लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाया गया था, जो कि एक प्राइवेट बस में डांस करते हुए और अश्लील इशारे करते हुए नजर आ रही थीं. इस तरह से डांस स्टेप्स पर हरियाणा के लोगों ने आपत्ति जताई और बादशाह के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई. जिसके बाद बादशाह ने इसपर माफी मांगी और कहा कि गाना सोशल मीडिया से पूरी तरह से हटा दिया जाएगा.

चोली के पीछे क्या है: संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक का गाना भी इस लिस्ट में शामिल है. यह गाना है, 'चोली के पीछे क्या है'. यह गाना जब रिलीज हुआ था तो मेकर्स को इसको लेकर जमकर विवाद झेलना पड़ा था. जिसपर मेकर्स का कहना था यह राजस्थानी लोकगीत पर बना है और इसमें सीधे तौर पर किसी तरह का अश्लील शब्द नहीं है. हालांकि बाद में यह गाना सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया था.

पल्लू के नीचे दबा के रखा है: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म राउडी राठौर का गाना 'पल्लू के नीचे दबा के रखा है' भी लिस्ट में शामिल है. इस गाने को लेकर भी काफी विरोध हुआ था. लोगों ने इसे डबल मीनिंग सॉन्ग बताया था. इस गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे थे. हालांकि विवाद के बाद भी आज भी यह गाना पार्टी और डीजे में अक्सर चलता है.

रुक्मिणी रुक्मिणी: साउथ फिल्म रोजा का गाना 'रुक्मिणी रुक्मिणी' भी अश्लील गानों की लिस्ट में शामिल है. इस गाने के बोल कुछ इस तरह है-रुक्मिणी रुक्मिणी शादी के बाद क्या-क्या हुआ, कौन हारा कौन जीता खिड़की में से देखो जरा." यह गाना शादी के बाद महिला से सुहागरात के बारे में पूछने के बारे में है. जिसमें कई बुजुर्ग महिलाएं नई नवेली दुल्हन के साथ शरारत भरे सवाल करती हैं. इस गाने को दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था.

सरकाय लेयो खटिया जाड़ा लगे: गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म राजा बाबू के गाने 'सरकाय लेयो खटिया जाड़ा लगे, जाड़े में बलमा प्यारा लगे'. इसको लेकर भी जमकर बवाल हुआ था. क्योंकि इस गाने में दोनों ही एक्टर्स के डांस स्टेप्स अश्लील बताए गए थे और समीर द्वारा लिखे इस गाने का भी विरोध हुआ था.