---विज्ञापन---
O Romeo ही नहीं, किताबों पर बनी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, रोमांस क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस है लबालब

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक रोमांस थ्रिलर ड्रामा है, जो एक्शन से भरपूर है. फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी जैसे एक्टर्स हैं. बता दें कि यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है. हालांकि सिर्फ ओ रोमियो ही नहीं बॉलीवुड की तमाम ऐसी फिल्में है, जो कि किताबों पर आधारित हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

3 इडियट्स: साल 2009 की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है. फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी नजर आए हैं. मूवी में करीना कपूर और मोना सिंह ने भी अहम रोल किया है. बता दें कि यह फिल्म चेतन भगत की लिखी किताब 'फाइव प्वाइंट समवन' पर आधारित है.

काई पो चे: फिल्म काई पो चे साल 2013 में रिलीज हुई थी. सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित शाह स्टारर यह फिल्म भी हिट रही थी. यह मूवी भी चेतन भगत की किताब थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ पर आधारित है.

देवदास: लिस्ट में शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्म देवदास भी शामिल है. इस मूवी में ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म शरत चंद्रा चट्टोपाध्याय की किताब देवदास पर बनी है.

राजी: आलिया भट्ट स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म राजी एक रियल लाइफ स्टोरी है. यह मूवी एक ऐसी महिला के बारे में है, जो कि एक पाकिस्तानी ऑफिसर से शादी करके जाती है और भारत के लिए जानकारी मुहैया कराती है. यह फिल्म किताब हरिंदर सिक्का की कॉलिंग सहमत पर बनी है.

पिंजर: साल 2003 की फिल्म पिंजर, जिसमें उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी नजर आए थे. यह मूवी भी किताब पर बनी है. यह फिल्म अमिृता प्रितम की लिखी किताब पिंजर पर आधारित है.

7 खून माफ: प्रियंका चोपड़ा स्टारर 2011 की फिल्म 7 खून माफ एक बेहतरीन सस्पेंस और क्राइम ड्रामा है. यह फिल्म किताब रस्किन बॉन्ड की किताब सुजैन सेवन हस्बैंड पर आधारित है.