Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

ना ‘धुरंधर 2’ ना ‘डकैट’, साउथ की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचा रही बवाल, 3 दिन में की तगड़ी कमाई

This South Indian Film Boom on Box Office: इस समय भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 'धुरंधर 2' का कब्जा दिखाई दे रहा है. हालांकि, हाल ही में रिलीज हुई मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' भी चर्चा में नजर आ रही है. लेकिन इन दोनों के अलावा एक और फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह तमिल फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी (LIK)' है, जो इसी हफ्ते 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. 'धुरंधर 2' और 'डकैट' के शोर के बीच ये फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है.

तमिल फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' में प्रदीप रंगनाथन, एसजे सूर्या और कृति शेट्टी लीड रोल में हैं. यह एक साइंस-फिक्शन रोमांस फिल्म है, जिसकी कहानी लोगों खूब पसंद आ रही है.

Sacnilk.com के अनुसार, 'लव इंश्योरेंस कंपनी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.05 करोड़ रुपये की शानदार कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने शनिवार को 7.95 करोड़ रुपये की कमाई की.

वहीं, तीसरे दिन प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी की फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' ने 7.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 22.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

साइंस-फिक्शन रोमांस फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' भारत के अलावा, दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. महज तीन दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 34.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Apr 13, 2026 04:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.