---विज्ञापन---
Netflix की 5 सबसे डरावनी फिल्में-सीरीज, कहानी देख दहल उठेगा दिल

Netflix Horror Movies: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर मौजूद कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं. इन फिल्मों और सीरीज की डरावनी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

घोल- इस लिस्ट में पहला नाम नेटफ्लिक्स की जबरदस्त हॉरर सीरीज 'घोल' का है. इस सीरीज की कहानी अरब लोककथाओं के राक्षस 'घोल' पर आधारित है. इसकी डरावनी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सीरीज में एक्ट्रेस राधिका आप्टे लीड रोल में हैं.

बेताल- बेताल एक जॉम्बी हॉरर सीरीज है. 4 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी देखकर डर से कांपने लगेंगे. सीरीज में हाइवे बनाने के लिए आदिवासियों को हटाने गए अफसरों का मुकाबला एक सदियों पुराने अभिशाप और ब्रिटिश सिपाहियों की जॉम्बी- सेना से होता है.

परी- अनुष्का शर्मा की फिल्म परी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हॉरर से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शैतानी परंपरा का हिस्सा बन जाती हैं.

लुप्त- जावेद जाफरी स्टारर फिल्म लुप्त कहानी भी बहुत डरावनी है. फिल्म में एक व्यक्ति को डरावने सपने दिखते हैं, जिसके बाद वो एक मनोचिकित्सक से सलाह लेकर अपने परिवार के कहीं जाने का फैसला करता है. लेकिन आगे की कहानी हर किसी को चौंका देती है.

काली कुही- नेटफ्लिक्स पर मौजूद हॉरर फिल्म ‘काली कुही’ में पंजाब के एक गांव में कन्या भ्रूण हत्या और बाल हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के बारे में दिखाती है. फिल्म में एक छोटी सी लड़की को अपने गांव को भूतों से बचाने के लिए एक पुराने कुंए से जुड़ी भयावह सच्चाई का सामना करना पड़ता है. इस फिल्म में शबाना आजमी, संजीदा शेख, रीवा अरोड़ा और सत्यदीप मिश्रा जैसे स्टार्स शामिल हैं.