Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

8 एपिसोड वाली Netflix की ये सीरीज है सस्पेंस थ्रिलर का बाप, आखिर तक नहीं सुलझा पाएंगे पहेली

Netflix Murder Mystery Series: अगर आपको भी ओटीटी पर दमदार कहानी और एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस वाली देखना पसंद है, तो मुबारक हो आपके लिए हम एक बेहतरीन सीरीज लेकर आए हैं जिसकी कहानी में कूट-कूटकर सस्पेंस और थ्रिलर भरा हुआ है. क्राइम थ्रिलर सीरीज को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

हम जिस क्राइम थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं, वो इसी हफ्ते 13 फरवरी को Netflix पर रिलीज हुई. आते ही ये सीरीज प्लेटफॉर्म पर छा गई है, और हर कोई इस सीरीज की खूब तारीफ कर रहा है.

जबरदस्त सस्पेंस और खतरनाक मर्डर मिस्ट्री से भरी इस नई सीरीज का नाम 'द आर्ट ऑफ सारा' (The Art of Sarah) है, जो साल 2026 की एक कोरियन सीरीज है. इसमें एक्ट्रेस शिन हे-सुन और ली जून-ह्युक लीड रोल में हैं.

सीरीज की कहानी सारा किम (शिन हे-सुन) नाम की एक लड़की और उसकी जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. सारा किम 'बुडॉयर' नाम का आलीशान फैशन ब्रांड बनाती है, लेकिन एक दिन पुलिस को गटर में एक लड़की की लाश मिलती है.

पुलिस को खानबीन के दौरान पता चलता है कि मरने वाली लड़की का नाम सारा किम है, जो 'बुडॉयर' की फाउंडर है. इसके बाद ही फिल्म की असली कहानी शुरू होती है, जहां पुलिस को ये मामला सुलझाते हुए लोहे के चने चबाने पड़ते हैं.

सीरीज के शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही आप इसकी कहानी में पूरी तरह डूब जाएंगे. वहीं चौथे एपिसोड के बाद आपको कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो आपके दिमाग के साथ खेलते दिखाई देंगे.

शिन हे-सुन और ली जून-ह्युक की 8 एपिसोड वाली इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 7.3 की रेटिंग मिली है.

First published on: Feb 19, 2026 04:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.