---विज्ञापन---
ना ‘रतसासन’ ना ‘महाराजा’… Netflix की 5 फिल्में हैं सस्पेंस-थ्रिलर की ‘आजी’, आखिरी वाले का क्लाइमैक्स उड़ाएंगा होश

Netflix Most Suspense Thrillers Films: अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो मुबारक हो, हमारे पास आपके लिए ऐसी 5 फिल्मों की लिस्ट है जिनकी कहानी आपको आखिर तक कुर्सी से बांध कर रखेगी. चलिए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं.

Eko: साल 2025 में रिलीज हुई ये मलयालम भाषा की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म आपको आखिर तक मूवी की कहानी के साथ बांधकर रखेगी. दिंजिथ अय्याथन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संदीप प्रदीप, विनीत, नारायण, बिनु पप्पू और बियाना मोमिन लीड रोल में हैं.

Sector 36: साल 2024 में ओटीटी पर रिलीज हुई बॉलीवुड की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. आदित्य निम्बालकर के निर्देशन में बनी फिल्म में विक्रांत मैसी, दीपक डोबरियाल और आकाश खुराना अहम भूमिका में हैं.

Shaitaan: अजय देवगन, आर. माधवन और ज्योतिका की इस साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद ओटीटी पर काफी लंबे समय तक ट्रेंड किया. विकास बहल के डायरेक्शन में बनी फिल्म में जानकी बोडीवाला और अंगद राज भी अहम किरदार में हैं.

Mardaani 2: रानी मुखर्जी की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय एक 21 साल के बलात्कारी और हत्यारे की तलाश कर रही होती है, जो लड़कियों को अपने शौक के लिए मारता है.

Maareesan: वडिवेलु और फहद फासिल की साल 2025 में आई इस क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म में आपको एक आदतन चोर की कहानी देखने को मिलेगी, जो बार-बार पकड़े जाने के बाद भी अपनी चोरी की आदत से बाज नहीं आता. एक दिन उसके साथ कुछ ऐसा होता है जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देता है.