Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

141 मिनट की फिल्म के आगे Ratsasan और Drishyam का सस्पेंस भी लगेगा फीका, IMDb पर मिली 8.4 की तगड़ी रेटिंग

Netflix Crime Suspense Thriller Film: बढ़ते दिन के साथ लोगों के बीच साउथ सिनेमा का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. लोगों को साउथ की क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में बहुत पसंद हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी में आपको हर एक मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में सब कुछ बताते हैं.

हम जिस क्राइम सस्पेंस थ्रिलर की बात कर रहे हैं, उसने कुछ समय पहले ओटीटी से लेकर सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाया था. आज भी लोग फिल्म की और इसकी कहानी की तारीफ करते नहीं थकते हैं.

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का नाम ‘महाराजा’ है, जो साल 2024 में रिलीज हुई एक तमिल एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसने पहले बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और उसके बाद ओटीटी पर जमकर तहलका मचाया.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. फिल्म की कहानी और इसके किरदारों की परफॉर्मेंस बहुत दमदार है. इस फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं.

फिल्म की कहानी एक साधारण से नाई और उसके परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है. एक दिन उसके घर से एक कीमती सामान चोरी हो जाता है, जिसकी रिपोर्ट लिखवाने वो पुलिस स्टेशन जाता है. इसके बाद जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, मूवी में टेंशन का माहौल बढ़ता जाता है.

इसके बाद जैसे-जैसे फिल्म एंडिंग की तरफ बढ़ती है, मूवी में एक के बाद एक नए खुलासे होते हैं. आखिर में फिल्म को एक इमोशनल टच भी दिया जाता है.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस 2 घंटे 21 मिनट की फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.4 की तगड़ी रेटिंग मिली है.

First published on: Feb 16, 2026 03:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.