Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स की 5 सबसे धांसू सस्पेंस मूवीज, सोचने पर मजबूर करेगा क्लाइमैक्स

Netflix Movies: अगर आप घर बैठे सस्पेंस से भरपूर कहानियां देखना चाहते हैं तो ये फिल्में आपके लिए हैं. नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखकर आपको एक अलग ही आनंद आएगा. इन फिल्मों के हर मोड़ पर एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है जो आपको अंत तक बांधे रखता है. इनकी दमदार कहानियां देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस मूवीज के क्लाइमैक्स देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. चलिए जानते हैं.

हसीन दिलरुबा- लिस्ट में पहले नंबर पर तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म हसीन दिलरुबा है. प्यार, जुनून और धोखे की इस कहानी को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म की कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है. इसकी कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है, वो अपनी कहानी सुनाती है. इसकी कहानी आपको एक बार नेटफ्लिक्स पर जरूर देख लेनी चाहिए.

रात अकेली है- नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस फिल्म का हाल ही दूसरा पार्ट आया है. इस मर्डर मिस्ट्री की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म की कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पीछे छिपे रहस्यों को एक पुलिसवाला उजागर करता है.

भक्षक- भूमि पेडनेकर की फिल्म भक्षक एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो एक शहर में लड़कियों के साथ हो रहे गलत काम को उजाकर करती है. फिल्म की कहानी एक पत्रकार वैशाली सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुजफ्फरपुर शेल्टर होम जैसे घिनौने कांड का पर्दाफाश करने के लिए सिस्टम से भिड़ जाती है. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख लेनी चाहिए.

फ्रेडी- कार्तिक आर्यन की ये फिल्म देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म में कार्तिक ने एक शर्मीले और अकेले रहने वाले डेंटिस्ट का किरदार निभाया है, जो प्यार में पड़ने के बाद एक खतरनाक रास्ते पर चल पड़ता है. फिल्म में कार्तिक का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

बदला- ये एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक रहस्यमई कत्ल और उसके इर्द-गिर्द बुने गए झूठ के जाल पर आधारित है. सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर इस फिल्म की कहानी आपके होश उड़ा देगी.

First published on: Apr 13, 2026 05:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.