---विज्ञापन---
Netflix पर मिलेगा क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर, इन 5 सीरीज की कहानी है एक से बढ़कर एक, खोल देगी दिमाग की नसें

नेटफ्लिक्स पर बेहतरीन कंटेंट की भरमार है. वहीं, अगर आप सस्पेंस, थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर कुछ ऐसी ही सीरीज मौजूद हैं. आज हम उन्हीं बेहतरीन कोरियन वेब सीरीज के बारे में बात करेंगे, जो अपनी शानदार कहानियों को लेकर लोगों के बीच भी खूब पॉपुलर रही हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

फ्लावर ऑफ इविल: 'फ्लावर ऑफ इविल', एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है. यह एक डिटेक्टिव के बारे में है, जिसकी शादी होती है और उसके बाद एक बेटी. लेकिन यह डिटेक्टिव एक बड़ा राज छुपाए हुए है. इस सीरीज को 8.5 की रेटिंग मिली है.

माय नेम: 7.8 की रेटिंग वाली सीरीज 'माय नेम' एक लड़की की कहानी है, जो कि सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर है. इस सीरीज में दिखाया जाता है कि वह लड़की अपने पिता के कातिलों से बदला लेती है, लेकिन आखिर में एक ऐसा राज खुलता है, जो उसे चौंका देता है.

बियॉन्ड इविल: वेब सीरीज 'बियॉन्ड इविल' एक साइकोलॉजिकल कोरियन थ्रिलर ड्रामा बै, जो कि एक 20 साल पुराने अनसुलझे मर्डर केस के इर्द गिर्द घूमती है.

स्क्विड गेम: 'स्क्विड गेम' के तीन सीजन आ चुके हैं. यह सीरीज एक खतरनाक गेम के बारे में है. जिसमें कई कंटेस्टेंट एक खूनी गेम खेलते हैं और आखिर में जो अकेला बचता है उसे करोड़ों का इनाम मिलता है.

सिग्नल: साल 2016 में रिलीज हुई सीरीज 'सिग्नल' एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर ड्रामा है. इस सीरीज में दो जासूस के बारे में है, जो कि आपराधिक मामले सुलझाते हैं. इसे IMDB पर 8.5 की रेटिंग मिली है.